{"_id":"6626ace185f479eadc08f686","slug":"only-29-percent-wheat-lifted-in-10-days-piles-outside-the-markets-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-115893-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 10 दिन में सिर्फ 29 फीसदी गेहूं का हुआ उठान, मंडियों के बाहर ढेरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 10 दिन में सिर्फ 29 फीसदी गेहूं का हुआ उठान, मंडियों के बाहर ढेरियां
Tue, 23 Apr 2024 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 23 Apr 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में गेहूं की खरीद शुरू हुए 10 दिन बीत चुके हैं। मगर अभी तक 29 फीसदी गेहूं का ही उठान करवाया जा सका है। मजबूरन किसानों व आढ़तियों को मंडी के बाहर ढेरियां लगवानी पड़ रही हैं। हैरानीजनक बात यह है कि बार-बार किए जा रहे दावों के बावजूद उठान की स्थिति में व्यापक सुधार नहीं हुआ है। उठान करवाने के लिए जिम्मेदार एजेंसियों से लेकर प्रशासन में बैठे अधिकारी तक कागजी दावों से वाहवाही लूटने का प्रयास कर रहे हैं।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले में अभी तक 2768870 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। मगर इसमें से उठान सिर्फ 817870 क्विंटल गेहूं का हो सका है। वहीं, साेमवार को जिले में गेहूं की बंपर आवक के चलते 523060 क्विंटल खरीद की गई जबकि उठान 196600 क्विंटल का किया गया। उठान के बाद किसानों के खातों में गेहूं बिक्री के तौर पर 192.23 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है।
-- -- -- -- -- -
मंडी में तो गेहूं की ढेरियां लगवाई पर तुलवाई की जगह ही नहीं
गेहूं खरीद के जोरों पर चलने से अब जिले की अनाज मंडियां और खरीद केंद्र ढेरियाें से भर चुके है। उठान की गति तेज नहीं होने के कारण किसानों और आढ़तियों को गेहूं रखने की जगह नहीं मिल रही है। फतेहाबाद की पुरानी मंडी के आढ़तियों सुंदर, सुरेश कुमार, गुरमीत सिंह और अनिल कुमार ने बताया कि मंडी में गेहूं की ढेरियां रखकर तुलवाई करने के लिए जगह नहीं बची है। मंडी में जगह बनाने के लिए मजदूरों और व्यापारियों के साथ जद्दोजहद करनी पड़ रही है। अगर समय पर उठान होता रहे तो मंंडी में गेहूं के लिए जगह की कमी नहीं पड़ती। हालांकि, रविवार को खरीद बंद थी और उठान के लिए गाड़ियों की संख्या बढ़ाई गई। मगर सोमवार को खरीद शुरू होते ही मंडी के पहले जैसे हालात बन गए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
26 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव संभावित : डॉ.खीचड़
जिले में आम तौर पर 25 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान मौसम खुश्क रहेगा, लेकिन बीच-बीच में हलके बादल छाए रहेंगे। इस कारण दिन और रात के तापमान में हल्की कमी रहेगी। 26 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव होगा।
-डॉ.मदनलाल खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार