{"_id":"65831e664402f9aa4c0f9496","slug":"only-24-percent-of-characters-were-screened-in-a-year-most-suffering-from-anemia-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-10083-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एक साल में 24 फीसदी पात्रों की ही हुई स्क्रीनिंग, सबसे ज्यादा एनीमिया ग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एक साल में 24 फीसदी पात्रों की ही हुई स्क्रीनिंग, सबसे ज्यादा एनीमिया ग्रस्त
विज्ञापन
फतेहाबाद में निरोगी हरियाणा कार्यक्रम के तहत लगाए गए कैंप में पात्रों की जांच करते हुए स्वास्थ्
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले साल 1.80 लाख से कम आय वाले परिवारों को निरोगी हरियाणा अभियान में शामिल करके स्क्रीनिंग शुरू की थी। लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी जिले में सिर्फ 24 फीसदी पात्रों की ही विभाग स्क्रीनिंग कर पाया है। जबकि दो साल में 6.39 लाख पात्रों की स्क्रीनिंग की जानी है। जबकि एक साल बीत चुका है और अब तक विभाग ने कैंप लगाकर 1 लाख 55 हजार 620 पात्रों की स्क्रीनिंग की है। इसमें चार फीसदी लोग ऐसे मिले है जो कि गंभीर बीमारियों की चपेट में हैं। सबसे ज्यादा एनीमिया के शिकार मिल रहे हैं।
इसके अलावा स्क्रीनिंग के दौरान कुपोषण, टीबी, कैंसर, शुगर, बीपी व दिल की बीमारियों का भी लोगों में पता चला है। जिले में उपचार न मिलने पर स्वास्थ्य विभाग इन मरीजों को हायर सेंटर में उपचार के लिए रेफर कर रहा है। नागरिक अस्पताल में निरोगी हरियाणा में शामिल पात्रों के लिए नई सुविधा भी शुरू की गई है। अस्पताल में इनके लिए नया काउंटर बनाया गया है। अस्पताल में कमरा नंबर एक में पात्रों की पर्ची कटेगी। यहां तैनात स्टाफ नर्स संबंधित डॉक्टर के पास लेकर जाएगी और टेस्ट करवाएगी। इसके अलावा दवाइयां भी उपलब्ध करवाएगी। ये सुविधा सिर्फ उन्हीं पात्रों के लिए है जिन्होंने स्क्रीनिंग करवा ली है। पात्रों को परिवार पहचान पत्र लेकर आना होगा।
जिले में ये है पात्रों की स्थिती
निरोगी हरियाणा अभियान में शामिल कुल पात्र : 6 लाख 39 हजार
अब तक पात्रों की हुई स्क्रीनिंग : 1 लाख 55 हजार 620
स्क्रीनिंग के दौरान पात्रों के हुए टेस्ट : 8 लाख 50 हजार
एनीमिया रोग मिलने वाले पात्रों की संख्या : 3140
स्क्रीनिंग के दौरान ये मिल चुकी हैं बीमारियां
कुपोषण का शिकार मिले पात्र : 156
टीबी रोगी की पुष्टि : 40
स्क्रीनिंग में कैंसर रोगी पुष्टि : 19
शुगर के मरीज मिले : 1240
बीपी के मरीज मिले : 2114
दिल के बीमारी के मरीज मिले : 74
ई उपचार पोर्टल से जुड़ेगा डाटा
स्वास्थ्य विभाग जिन लाभार्थियों का मेडिकल चेकअप कर रहा है। उसके डाटा को ई उपचार पोर्टल पर भी अपडेट किया जा रहा है। मरीज के हेल्थ से जुड़ा डाटा पोर्टल पर दर्ज होगा। मरीज को रिपोर्ट साथ लेकर घूमने की जरूरत नहीं होगी। अगर मरीज किसी दूसरे जिले में जाकर चेकअप करवाता है तो डॉक्टर ई उपचार पोर्टल पर संबंधित मरीज की रिपोर्ट देख पाएंगे।
विज्ञापन
जांच के लिए कैटेगरी
0 से 6 माह
6 माह से 59 माह
5 साल से 18 साल
18 साल से 40 साल
40 साल से 60 साल
60 साल से ऊपर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -निरोगी हरियाणा अभियान के तहत पात्रों की जांच के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। मोबाइल मेडिकल यूनिट भी काम कर रही है। स्क्रीनिंग के दौरान जिन पात्रों में बीमारी का पता चल रहा है उसका अस्पताल में उपचार शुरू किया जा रहा है। अगर यहां सुविधा नहीं है तो उसे रेफर किया जा रहा है।
- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन