फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Only 21% of city's property IDs are verified. Teams will reach wards and correct mistakes.

Fatehabad News: शहर की 21% प्रॉपर्टी आईडी ही सत्यापित वार्डों में पहुंच गलतियां ठीक करेंगी टीमें

Wed, 01 Jan 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 01 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Only 21% of city's property IDs are verified. Teams will reach wards and correct mistakes.
फतेहाबाद। शहर की 21 फीसदी प्रॉपर्टी आईडी ही अब तक स्वयं सत्यापित हो पाई हैं। प्रॉपर्टी आईडी में गलतियों को ठीक करवाने के लिए नागरिकों को अब नगर परिषद कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। नगर परिषद की टीम खुद अब आपके वार्ड में आएगी और शिविर लगाएगी।
विज्ञापन


इसमें प्रॉपर्टी आईडी में एरिया, नाम, कैटेगरी, मोबाइल नंबर आदि ठीक करवा सकेंगे। यही नहीं अब त्रुटि ठीक करवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की भी जरूरत नहीं है। टीम मौके पर ही समाधान करेगी। नगर परिषद प्रशासन सात जनवरी से वार्ड में शिविर लगाने जा रहा है। इसके लिए दो टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन


नगर परिषद ने यह फैसला प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित के कम आकंड़ों के चलते लिया है। जिले में 30 फीसदी प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित हुई हैं। इसके अलावा अगर फतेहाबाद शहर की बात की जाए तो सिर्फ 21 फीसदी प्रॉपर्टी स्वयं सत्यापित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब डेढ़ साल से नगर परिषद ने इसके लिए अभियान चला रखा है। इसके बावजूद लोग प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित नहीं करवा रहे हैं। वजह यह है कि इसे परिवार पहचान पत्र से लिंक भी किया जा रहा है।

12,000 नई प्रॉपर्टी आईडी और जुड़ीं
नगर परिषद की ओर से हाल ही में सीमा बढ़ने के बाद सर्वे करवाया गया है। इस सर्वे में 12 हजार प्रॉपर्टी आईडी नई जुड़ी हैं। इसके चलते शहर फतेहाबाद की प्रॉपर्टी आईडी भी 30 हजार से बढ़कर 42 हजार तक पहुंच गई है।

आपत्तियां ठीक करवाने के लिए रोजाना 50 से ज्यादा फाइलें आ रहीं
प्रॉपर्टी आईडी में आपत्तियों को ठीक करवाने के लिए नगर परिषद के पास रोजाना 50 से ज्यादा ऑनलाइन फाइलें आ रही हैं। इसमें अधिकतर एरिया, मोबाइल नंबर और नाम की हैं। हालांकि, पहले की तुलना में कमी आई है। कारण यह है कि डेढ़ साल पहले तक नगर परिषद की ओर से विशेष शिविर लगाए गए। याशी कंपनी की ओर से सर्वे किया गया था, लेकिन इस दौरान काफी खामियां छोड़ दी थीं।


किस वार्ड में कब लगेगा शिविर
दिन वार्ड नंबर वार्ड नंबर
(टीम एक) (टीम दो)

7 जनवरी
1
14

8 जनवरी
2
15

9 जनवरी
3
16

10 जनवरी
4
17

13 जनवरी
5
18

14 जनवरी
6
19

15 जनवरी
7
20

16 जनवरी
8
21

17 जनवरी
9
22

20 जनवरी
10
23

21 जनवरी
11
24

22 जनवरी
12
25

24 जनवरी
13
26

27 जनवरी
-
27

प्रॉपर्टी आईडी को स्वयं सत्यापित करवाने और गलतियों को ठीक करने के लिए वार्ड में शिविर लगाए जा रहे हैं। पार्षदों का सहयोग अहम रहेगा। पार्षद वार्ड के लोगों को जानकारी दें, ताकि उन्हें फायदा मिल सके। इसके लिए दो टीमों का गठन किया गया है। - जगदीश चंद्र, हेड क्लर्क, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed