फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Online registration for admission starts

Fatehabad News: दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, पोर्टल पर कई कॉलेज के नाम नहीं

Wed, 05 Jun 2024 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 05 Jun 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Online registration for admission starts
फतेहाबाद का एमएम कॉलेज।
फतेहाबाद। उच्चतर शिक्षा विभाग ने मंगलवार को दाखिले के लिए आवेदन को लेकर आखिरकार लिंक जारी कर दिया। पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही विद्यार्थी कम्प्यूटर सेंटरों पर आवेदन करने के लिए पहुंचे तो उन्हें नई परेशानी का सामना करना पड़ा। पोर्टल पर कई महाविद्यालयों का नाम ही नहीं मिला।
विज्ञापन

इसमें फतेहाबाद के मनोहर मेमोरियल महाविद्यालय भी शामिल है। एमएम कॉलेज का नाम न होने से विद्यार्थी दुविधा में हो गए और फॉर्म नहीं भर पाए। वहीं कॉलेज प्रशासन का कहना है कि विषय कंबीनेशन में बदलाव के कारण दिक्कत आई और उसे ठीक किया जा रहा है। इसके बाद पोर्टल पर कॉलेज का नाम भी अपडेट हो जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि ऑनलाइन आवेदन सोमवार से शुरू होने थे लेकिन पोर्टल पर लिंक जारी न होने से विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए। अब आवेदन शुरू होने के साथ ही महाविद्यालयों में दस्तावेज वेरिफिकेशन भी शुरू हो जाएगी। विद्यार्थी 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं और दस्तावेजों की वेरिफिकेशन 28 जून तक होनी है। जिले में 10 महाविद्यालयों में दाखिले की प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थी पांच कॉलेजों का चुन सकते हैं विकल्प
विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करते समय पांच कॉलेजों का विकल्प चुन सकते हैं। विभाग ने रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये तय की है। इसके अलावा इस बार आवेदन में ओटीपी आधार पर बदलाव का विकल्प भी दिया गया है।

जिले में करीब 6,500 सीटों पर रहेगी दाखिला प्रक्रिया
महाविद्यालय संकाय सीटें
डिफेंस डिग्री कॉलेज टोहाना 4 560
राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां 3 440
राजकीय महाविद्यालय भूना 3 495
राजकीय महाविद्यालय जिला मुख्यालय 2 240
राजकीय महाविद्यालय रतिया 2 480
राजकीय महाविद्यालय टोहाना 6 950
राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा 5 880
राजकीय महिला महाविद्यालय रतिया 2 400
एमएम कॉलेज फतेहाबाद 7 1,555
श्रीदुर्गा महिला महाविद्यालय टोहाना 6 460

एमएम कॉलेज में बीबीए में भी होंगे प्रवेश
शहर के मनोहर मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एमएम कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने बताया कि दाखिले को लेकर एमएम कॉलेज में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कम्प्यूटर लैब में दो काउंटर बनाए गए हैं। कॉलेज के दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी कम्प्यूटर लैब में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। विद्यार्थियों की भ्रांतियों को दूर करने के लिए स्टाफ सदस्य 10 बजे से दो बजे तक महाविद्यालय में मौजूद रहेंगे। इस वर्ष से महाविद्यालय में नया कोर्स बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन यानि बीबीए भी शुरू हो चुका है। बीबीए में भी विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं।


मामला संज्ञान में आया है। उच्च अधिकारियों से बात करके इसे जल्द ठीक करवाया जाएगा और उम्मीद है जल्द पोर्टल पर नाम आ जाएगा। - गुरचरण दास, प्रिंसिपल, मनोहर मेमोरियल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed