फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Online applications sought for Agniveer Vayu under Agneepath Scheme

Fatehabad News: अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु के लिए मांगे ऑनलाइन आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
Online applications sought for Agniveer Vayu under Agneepath Scheme
फतेहाबाद। अग्निवीर योजना के तहत भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर वायु प्रवेश 01/2025 चयन परीक्षा के लिए अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन पंजीकरण 17 जनवरी से 6 फरवरी तक किया जाएगा, जिसके लिए ऑनलाइन परीक्षा 17 मार्च से आयोजित होगी। पात्र उम्मीदवार पंजीकरण के लिए वेब पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट अग्निपथवायु डॉट सीडैक डॉट आईएन पर लॉगिन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी, 2004 से 2 जुलाई, 2007 के बीच (दोनों तिथियां सम्मिलित) होना चाहिए।
विज्ञापन


डीसी अजय सिंह तोमर ने बताया कि विज्ञान विषय के उम्मीदवारों के लिए केंद्रीय/राज्य/सरकार द्वारा अनुमोदित शिक्षा बोर्डों से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ इंटरमीडिएट/10+2 समकक्ष परीक्षा कुल मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उतीर्ण हो या केंद्रीय/राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा कोर्स (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रोनिक्स/ऑटोमोबाइल/कंप्यूटर साइंस/इंस्ट्रमेंटेश टेक्नोलॉजी/इंफॉर्मेशन/टेक्नोलॉजी) कुल 50 प्रतिशत अंकों के साथ और डिप्लोमा कोर्स (या इंटरमीडिएट/मैट्रिकुलेशन) में अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंकों के उतीर्ण, यदि अंग्रेजी कोर्स में विषय नहीं है या गैर-व्यवसायिक विषय के साथ दो वर्षीय व्यावसायिक पाठयक्रम उतीर्ण। केंद्रीय/राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से भौतिक विज्ञान और गणित में कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंकों के साथ और वोकेशनल कोर्स में अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक (या इंटरमीडिएट/मैट्रिकुलेशन में, अगर अंग्रेजी वोकेशनल कोर्स में एक विषय नहीं है) होने चाहिए। विज्ञान विषयों के अलावा के उम्मीदवारों के लिए केंद्रीय/ राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से किसी भी स्ट्रीम/ विषयों में इंटरमीडिएट/10+2 समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की जिसमें कुल मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और व्यावसायिक पाठ्यक्रम में अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक (या इंटरमीडिएट/मैट्रिकुलेशन में अगर अंग्रेजी वोकेशनल कोर्स में एक विषय नहीं है) या गैर-व्यावसायिक विषय के साथ दो वर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम उतीर्ण। केंद्रीय /राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंकों के साथ और वोकेशनल कोर्स में 50 प्रतिशत अंक (या इंटरमीडिएट/मैट्रिकुलेशन में, अगर अंग्रेजी वोकेशनल कोर्स में एक विषय नहीं है) होने चाहिए। उम्मीदवारों को 550 रुपये प्लस जीएसटी फीस के रूप में देने होंगे। अग्निवीर वायु प्रवेश 01/2025 के लिए चिकित्सा मानक, नियम और शर्तें ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए निर्देश व प्रवेश स्तर की योग्यता पर विस्तृत जानकारी के साथ पंजीकरण करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed