फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   One lakh rupees recovered during remand from woman accused of cheating

ठगी की आरोपी महिला से रिमांड के दौरान एक लाख रुपये बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
One lakh rupees recovered during remand from woman accused of cheating
फतेहाबाद। बैंक और कोर्ट में सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर 10 युवाओं से 97 लाख रुपये ठगने के मामले में सदर पुलिस ने आरोपी हिसार के गांव लांधड़ी निवासी भावना को गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी महिला से एक लाख रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने राशि आरोपी महिला के घर से बरामद की है। रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया गया, यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

मामले में सदर पुलिस ने गांव धांगड़ निवासी सुरेंद्र कुमार उर्फ सुंदर की शिकायत पर हिसार के गांव लांधड़ी निवासी भावना बिश्रोई, उसके पति प्रमोद कुमार व जेठ प्रवीन के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। आरोप है कि महिला भावना ने 10 लोगों से करीब 97 लाख रुपये नौकरी लगवाने के नाम पर हड़प लिए है। आरोपी महिला खुद को मंत्रियों और अफसरों का करीबी बताती थी। आरोप है कि महिला ने नौकरी लगवाने के नाम पर 4 लाख से 30 लाख रुपये हड़पे हैं।
विज्ञापन

कोट
आरोपी महिला से रिमांड के दौरान एक लाख रुपये की राशि बरामद हुई है। रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-यादविंद्र सिंह, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed