{"_id":"620ddd678c223a114114651c","slug":"one-died-after-gas-tank-burst-at-repair-shop-in-bhuna-city-of-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: फतेहाबाद के भूना शहर में रिपेयरिंग की दुकान पर फटा गैस टैंक, एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: फतेहाबाद के भूना शहर में रिपेयरिंग की दुकान पर फटा गैस टैंक, एक की मौत, एक घायल
Thu, 17 Feb 2022 11:00 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:00 AM IST
सार
भूना में जांगड़ा कृषि यंत्र मैन्यूफेक्चरिंग एंड रिपेयरिंग वर्कर्स के नाम से वेल्डिंग की दुकान है। यहां पर सुबह भूना निवासी अजय कुमार वेल्डिंग का काम कर रहा था। वेल्डिंग करते हुए अचानक दुकान पर मौजूद गैस टैंक में धमाका हो गया।
विज्ञापन
भूना में हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
फतेहाबाद के भूना में कृषि यंत्र मैन्यूफेक्चरिंग एंड रिपेयरिंग की एक दुकान पर गुरुवार सुबह गैस टैंक फटने से वेल्डिंग का काम कर रहे एक मिस्त्री की मौत हो गई। इस धमाके से वहां मौजूद एक अन्य दुकानदार घायल हो गया। घायल को भूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि भूना में जांगड़ा कृषि यंत्र मैन्यूफेक्चरिंग एंड रिपेयरिंग वर्कर्स के नाम से वेल्डिंग की दुकान है। यहां पर सुबह भूना निवासी अजय कुमार वेल्डिंग का काम कर रहा था। वेल्डिंग करते हुए अचानक दुकान पर मौजूद गैस टैंक में धमाका हो गया, जिससे वेल्डिंग कर रहे 26 साल के अजय कुमार की मौत हो गई। इस दौरान मौके पर मौजूद एक अन्य दुकानदार गांव ढाणी सांचला निवासी महेंद्र सिंह घायल हो गया। महेंद्र सिंह को तुरंत भूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि फिलहाल दुकान में धमाके से फटे गैस टैंक के बारे में जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन