{"_id":"6a0215ed98d41dda6104a6a2","slug":"one-and-a-half-kg-heroin-recovered-from-a-house-under-construction-smuggler-arrested-fatehabad-news-c-21-hsr1019-867554-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: निर्माणाधीन मकान से डेढ़ किलो हेरोइन बरामद, तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: निर्माणाधीन मकान से डेढ़ किलो हेरोइन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Mon, 11 May 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 11 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के भूना में हेरोइन के साथ पकड़ा गया तस्कर और जानकारी देते हुए डीएसपी स्त्रोत पुलिस व
फतेहाबाद/भूना/रतिया/टोहाना। पुलिस ने सोमवार तड़के भूना में कैथल के एक युवक को डेढ़ किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार है। आरोपी इसे बाइक पर दिल्ली से लेकर आया था। पुलिस टीमों ने रतिया के गांव भूंदड़वास में छापा मारकर चूरा पोस्त और सीआईए ने टोहाना और फतेहाबाद में नशे में इस्तेमाल की जाने वाली गोलियां बारमद की है। पुलिस ने तस्करी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
डीएसपी कुलवंत बिश्नोई ने बताया कि सीआईए फतेहाबाद प्रभारी उपनिरीक्षक वेदपाल व सहायक उपनिरीक्षक राजेश कुमार की टीम ने तड़के करीब तीन बजे बालाजी कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान में छापा मारा। पुलिस ने वहां मौजूद नन्हा निवासी बडसिकरी जिला कैथल, हाल निवासी बालाजी कॉलोनी, भूना को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1 किलो 510 ग्राम हेरोइन बरामद हुई जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3 करोड़ रुपये से अधिक है। तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की गई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बाहर से हेरोइन खरीदकर भूना क्षेत्र में सप्लाई करता है। सूत्रों के मुताबिक नन्हा यह हेरोइन दिल्ली के पीरागढ़ी से लाया था। आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामलों में संलिप्त रह चुका है। उसके खिलाफ फतेहाबाद, भूना, बहुअकबरपुर (रोहतक) और हिसार के विभिन्न थानों में एनडीपीएस व प्रीजन एक्ट के तहत कुल पांच केस दर्ज हैं।
पांचवीं पास बन गया तस्कर
आरोपी नन्हा पांचवीं पास है और शादीशुदा है। वह एक माह पहले भी 700 ग्राम हेरोइन लेकर आया था। पुलिस को शक है कि इस तस्करी के तार बड़े गिरोह से जुड़े हैं। आरोपी रोहतक में एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहा है।
विज्ञापन
सीसीटीवी से रखते हैं निगरानी
भूना के वार्ड 14, 4 और 5 में लंबे समय से चिट्टा और नशे के कारोबार की शिकायतें सामने आती रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कई तस्करों ने निगरानी के लिए अपने घरों और गलियों में सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। इससे उनको पुलिस कार्रवाई की भनक पहले ही लग जाती है।
-- -
54 किलो 10 ग्राम चूरापोस्त बरामद
सीआईए फतेहाबाद की दूसरी टीम ने उपनिरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में रतिया क्षेत्र के गांव भूंदड़वास के पास नाकेबंदी के दौरान हेतराम उर्फ हेतु निवासी महमड़ा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 54 किलो 100 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर रतिया में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ हरियाणा और पंजाब में एनडीपीएस एक्ट के तहत पांच प्राथमिकी दर्ज है।
नशे की 1200 गोलियां के साथ गिरफ्तार
सीआईए टोहाना ने पंजाब निवासी कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया। सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मनियाना रोड रजवाहा पुल के पास से आरोपी को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से नशे की 1200 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की गईं। आरोपी कुलदीप सिंह के खिलाफ पंजाब में चोरी और नशे के आरोप में पांच प्राथमिकी दर्ज है।
-- --
बाईपास पर नशे की गोलियों के साथ पकड़ा
थाना शहर पुलिस ने एनएच-9 बाईपास रतिया रोड पर नाकेबंदी के दौरान विजय सिंह निवासी गुरुनानकपुरा, फतेहाबाद को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से नशे की 75 गोलियां बरामद कीं गईं। आरोपी के खिलाफ शहर थाना फतेहाबाद में प्राथमिकी दर्ज की गई है।