{"_id":"6134fe768ebc3eb26a462b8a","slug":"one-accused-of-robbery-from-shopkeeper-arrested-with-pistol-fatehabad-news-hsr610874936","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार से लूट का एक आरोपी पिस्तौल सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार से लूट का एक आरोपी पिस्तौल सहित गिरफ्तार
विज्ञापन
भट्टू मंडी में दुकानदार से धोखाधड़ी से वाशिंग मशीन खरीद कर पिस्तौल के बल पर रुपये लूटने व अपहरण के मामले में पुलिस ने एक आरोपी सुनील को गिरफ्तार किया है। उससे वाशिंग मशीन, मोटर साइकिल, एक पिस्तौल व एक कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
गौरतलब है कि भट्टू मंडी निवासी अग्रवाल इलेक्ट्रोनिक्स के संचालक संदीप ने बताया था कि शनिवार दोपहर को वह अपनी दुकान पर बैठा था तो दो युवक आए और उससे वाशिंग मशीन खरीद ली। मोबाइल से पेमेंट की बात कहकर मशीन को ऑटो में लोड करवाकर घर भेज दिया। कुछ देर में कहा कि मोबाइल से पेमेंट नहीं हो रही। घर पर चलो, हम रुपये देकर वापस छोड़ देंगे। घर जाते ही दोनों ने उससे हाथापाई करते हुए पैसे देने से मना कर दिया, और उसे जबरदस्ती बिठाकर श्मशान भूमि की तरफ सुनसान जगह ले गए। फिर एक युवक ने उसकी जेब से पिस्तौल का भय दिखाकर 4300 रुपये लूट लिए और किसी को बताने पर जान से मार ने की धमकी दी। बाद में उसे बाइक से नीचे उतारकर दोनों फरार हो गए।
वापस दुकान में आकर सीसीटीवी से की युवकों की पहचान
दुकानदार संदीप ने वापस दुकान पर आकर सीसीटीवी देखकर दोनों युवकों की पहचान की और इसकी सूचना पुलिस को दी। संदीप ने दोनों की पहचान भट्टू कलां निवासी मुकेश व सुनील उर्फ कालु के रूप में की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ धोखा देकर वाशिंग मशीन खरीदने, पैसे न देने, घर ले जाकर हाथापाई करने, रास्ता रोककर अपहरण करके पिस्तौल के बल पर रुपये लूटने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया।