{"_id":"698cbc5c199384817702c38b","slug":"on-valentines-day-relationships-will-be-tied-with-bonds-over-200-weddings-will-take-place-in-the-district-on-the-auspicious-time-on-february-14-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-148479-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: वैलेंटाइन डे पर बंधेंगे रिश्तों के बंधन, 14 फरवरी को शुभ मुहूर्त पर जिले में 200 से अधिक शादियां होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: वैलेंटाइन डे पर बंधेंगे रिश्तों के बंधन, 14 फरवरी को शुभ मुहूर्त पर जिले में 200 से अधिक शादियां होंगी
Wed, 11 Feb 2026 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 11 Feb 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
शादी के सीजन में फूलों से सजी गाड़ी।
फतेहाबाद। फरवरी माह में शादियों के शुभ मुहूर्त लगातार 26 फरवरी तक रहने से जिले में विवाह समारोहों की धूम मची हुई है। खास बात यह है कि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के साथ-साथ विवाह का अत्यंत शुभ मुहूर्त भी है, जिसके चलते जिले में इस दिन 200 से अधिक शादियां होने की संभावना है। वहीं, पूरे सप्ताह के दौरान 100 से ज्यादा विवाह समारोह आयोजित होंगे।
शादियों की बढ़ती संख्या के कारण शहर के बैंक्वेट हॉल, मैरिज पैलेस और धर्मशालाएं महीनों पहले ही बुक हो चुकी हैं। संचालकों के अनुसार लंबे समय बाद इतना व्यस्त वेडिंग सीजन देखने को मिल रहा है। बड़े पैलेस के साथ-साथ छोटे कम्युनिटी हॉल भी पूरी तरह भर चुके हैं। विवाह सीजन के चलते बाजारों में भी रौनक है। डोली के लिए लग्जरी कारों की मांग तेजी से बढ़ी है और डेकोरेटर्स के पास लगातार बुकिंग आ रही है। फूलों की मांग बढ़ने से इनके दामों में भी उछाल आया है। कैटरिंग, हलवाई, फोटोग्राफर और बैंड-बाजे वालों को भी इस सीजन से अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
शहर के टैक्सी स्टैंड पर फॉर्च्यूनर गाड़ी मालिक हरदीप ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से डोली गाड़ियों के लिए दिन-रात बुकिंग चल रही है, जिससे अच्छी आमदनी की संभावना है।
विज्ञापन
पंडित जयबीर उपाध्याय ने बताया कि 14 फरवरी को शनि प्रदोष व्रत और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिसे विवाह के लिए अत्यंत मंगलकारी माना जाता है। इसी कारण युवाओं में इस दिन विवाह करने को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है।