फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   On the strength of gun robbed two lakh farmers

पिस्तौल के बल पर किसान से दो लाख लूटे

Sun, 15 Jun 2014 11:28 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Sun, 15 Jun 2014 11:28 PM IST
विज्ञापन

 गांव कुम्हारिया में शनिवार शाम को तीन अज्ञात बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर एक किसान ने दो लाख रुपये लूट लिए। बदमाश उसके सिर पर पिस्तौल के बट से वार कर घायल करके फरार हो गए। बेहोशी की हालत में किसान को फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वारदात की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

विज्ञापन


सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन गांव कुम्हारिया निवासी रोहताश सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है और खैराती रोड पर ढाणी बनाकर रहता है। शनिवार शाम को वह गांव कुम्हारिया के आढ़ती फतेह सिंह से दो लाख रुपये उधार लेकर अपने घर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


 गांव की पुलिया के पास गांव साबरवास निवासी मोनू और दो अज्ञात युवकों ने उसे घेर लिया और उसके साथ छीनाझपटी करने लगे। रोहताश ने बताया कि मोनू के पास एक पिस्तौल थी, जिसे दिखाकर वह उसे धमका रहा था। जब उसने बचाव का प्रयास किया तो मोनू ने पिस्तौल के हत्थे से उसके सिर पर वार किया और वह बुरी तरह घायल होकर नीचे गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान बदमाशों ने दो लाख रुपये लूट लिए और उसे लात घूसों से मारने लगे। मारपीट करने के बाद वे फरार हो गए। इस दौरान किसी राहगीर ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दे दी। रोहताश के भाई जसवंत और विनोद ने मौके पर पहुंचकर रोहताश को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। परिजनों से वारदात की सूचना पुलिस को दे दी।

पड़ोसी का उधार चुकाना था
रोहताश ने बताया कि उसने किसी काम के लिए अपने पड़ोसी इंद्र सिंह ने 2 लाख रुपये उधार ले रखे थे। 20 जून को इंद्र सिंह की बेटी की शादी है। इसलिए इंद्र ने उससे उधार लिए पैसे मांगे थे। इंद्र का उधार चुकाने के लिए उसने गांव कुम्हारिया के आढ़ती फतेह सिंह से 2 लाख रुपये का कर्ज उठाया था। इस दौरान बदमाशों ने उससे रुपये लूट लिए।


अभी नहीं हो सके बयान
रोहताश ने बताया कि उसके साथ लूटपाट करने वाले युवकों में एक युवक मोनू को वह पहचानता है। मोनू गांव साबरवास का रहने वाला है और आपराधिक प्रवृति का है। उस पर पहले भी कई केस चल रहे हैं। गांव बड़ोपल चौकी में तैनात पुलिसकर्मी ताराचंद ने बताया कि उन्हें वारदात की सूचना शनिवार शाम को ही मिल गई थी। पुलिस रोहताश के बयान लेने के लिए रात को ही सामान्य अस्पताल में गई थी, लेकिन रोहताश बेहोश था। पुलिस दोबारा उसके बयान लेने जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed