फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   On the pretext of getting a clerk's job in the waiting list, 70 lakh rupees were collected

Fatehabad News: वेटिंग लिस्ट में क्लर्क की नौकरी लगवाने का झांसा देकर 70 लाख रुपये ऐंठे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
On the pretext of getting a clerk's job in the waiting list, 70 lakh rupees were collected
फतेहाबाद। हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन में जान-पहचान बताकर वेटिंग लिस्ट में नाम डलवाकर ग्रुप डी और क्लर्क की नौकरी लगवाने का झांसा देकर 70 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। इस मामले में आरोपी कैथल, टोहाना और नरवाना के शामिल हैं। शहर पुलिस ने मामले में गांव किरावड़ निवासी यशपाल की शिकायत पर जीरकपुर के माया गार्डन निवासी रणधीर सिंह, नरवाना निवासी अभिषेक, कैथल निवासी टिंकू गर्ग, कैथल निवासी नवीन सैनी और टोहाना के रत्ताखेड़ा निवासी तरसेम के खिलाफ धारा 120 बी, 406 और 420 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

इस मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में भिवानी के गांव किरावड़ निवासी यशपाल ने बताया कि उसने अपने साथी सूरज के साथ मिलकर मॉडल टाउन में ज्ञान गंगा नाम से लाइब्रेरी की हुई थी। लाइब्रेरी में उनके पास विद्यार्थी सरकारी नौकरी की परीक्षा को लेकर तैयारी करने के लिए आते थे।
विज्ञापन

गांव रत्ताखेड़ा निवासी तरसेम उनकी लाइब्रेरी पर आया और उसने कहा कि अगर किसी बच्चे ने ग्रुप डी व क्लर्क का पेपर दिया है, तो उसके दोस्त कैथल निवासी टिंकू गर्ग, नवीन सैनी नरवाना निवासी रणवीर और अभिषेक की हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन में जानकारी है और बच्चों की वेटिंग लिस्ट में नाम डलवाकर नौकरी लगवा देंगे। आरोप है कि इसके बाद उनकी लाइब्रेरी पर आरोपी तरसेम, टिंकू गर्ग और नवीन सैनी आए और उन्होंने नौकरी लगवाने के लिए पैसों की बात की। आरोपियों ने नौकरी लगवाने के लिए 16 लाख रुपये नकद ले लिए और 10 लाख और 6 लाख का चेक दे दिया और कहा कि अगर नौकरी न लगे तो ये चेक लगा देना।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी टिंकू गर्ग और नवीन सैनी ने अपने कार्यालय कैथल बुलाया और कहा कि पहले वाला काम हो जाएगा, अगर कोई और है तो बताओ उसका काम करवा देंगे। इसके बाद आरोपियों ने आरोपी कैथल निवासी टिंकू गर्ग और नवीन सैनी ने 20 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपियों ने पंचकूला बुलाया और कहा कि काम हो जाएगा, लेकिन रुपये और देने पड़ेंगे। इसके बाद, आरोपियों को पंचकूला में एसएससी कार्यालय के सामने 14 लाख रुपये दिए। आरोपी अभिषेक के खाते में 15 लाख रुपये और 5 लाख रुपये नकद दिए गए। आरोप है कि आरोपियों ने नौकरी नहीं लगवाया और न ही रुपये लौटाए। जब उन्होंने रुपये मांगे तो जान से मारने की धमकी दी गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed