फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   On the pretext of doubling, the youth riding a bike took gold rings worth four tolas

Fatehabad News: डबल करने का झांसा देकर चार तोले के सोने के कड़े ले गए बाइक सवार युवक

Tue, 23 May 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 23 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
On the pretext of doubling, the youth riding a bike took gold rings worth four tolas
फतेहाबाद के सन्यास आश्रम रोड पर सीसीटीवी में कैद महिला को झांसे में लेते हुए युवक। 
फतेहाबाद। शहर के संन्यास आश्रम रोड पर बाइक सवार ठग युवक महिला को डबल करने का झांसा देकर चार तोले के सोने के कड़े चोरी करके ले गए। महिला पपीहा पार्क से घूमकर आई और अपने घर जा रही थी मामले में सूचना मिलने पर बस स्टैंड चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवकों की छानबीन शुरू की है। मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें महिला मोटरसाइकिल सवार युवकों से बात कर रही है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक डीएसपी रोड निवासी रेखा रानी मॉडल टाउन स्थित पपीहा पार्क से घूम कर आ रही थी। पुलिस के मुताबिक महिला ने बताया कि संन्यास आश्रम रोड पर मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और उन्होंने किसी के बारे में जानकारी मांगी। इसके बाद युवकों ने महिला को बातों में उलझा लिया और इसके बाद 100 रुपये महिला के हाथों में रख दिए। महिला के मुताबिक युवकों ने उसके हाथों में डाले सोने के कड़े डबल करने का झांसा दिया। युवकों की बातों में आकर उसने दोनों हाथों में डाले सोने के कड़े उतारकर युवकों को दे दिए। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गए। सोने के कड़े करीब चार तोले वजन के थे।
विज्ञापन


महिला की तरफ से शिकायत दी गई है और उसमें बताया गया है कि डबल करने का झांसा देकर चार तोले सोने के कड़े उतारकर ले गए हैं। मामले में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वेद सिंह, प्रभारी, बस स्टैंड चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed