फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   On the first day of wheat procurement, there was no arrival of wheat in the mandis, officials inspected the mandis

Fatehabad News: गेहूं खरीद के पहले दिन मंडियों में नहीं हुई गेहूं की आवक, अधिकारियों ने मंडी का किया निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
On the first day of wheat procurement, there was no arrival of wheat in the mandis, officials inspected the mandis
शहर की पुरानी अनाज मंडी में खरीद प्रक्रिया की जांच करते एके. सिन्हा कार्यकारी निदेशक एफसीआई। सं
फतेहाबाद। जिले में गेहूं की सरकारी खरीद बुधवार से शुरू हो गई। पहले दिन मंडी में आवक नहीं हुई। अनाज मंडी में व्यवस्थाएं देखने और किसानों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त डॉ. विवेक भारती अनाज मंडी पहुंचे।
विज्ञापन


उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने मंडी परिसर में घूमकर पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में आने वाले किसी भी किसान को बुनियादी सुविधाओं की कमी महसूस नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अटल कैंटीन का भी दौरा किया और वहां पर किसानों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच की।
विज्ञापन


दोपहर तीन बजे के बाद भारतीय खाद्य निगम के नॉर्थ जोन के कार्यकारी निदेशक एके सिन्हा ने भी मंडी का दौरा कर खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। मंडी में सूचना संबंधित बैनर न लगने मिलने पर अधिकारियों से जवाब तलब किया। सिन्हा ने गोदामों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि मंडी में उठान की प्रक्रिया को तेज रखा जाएगा ताकि मंडियों में भीड़ जमा न हो। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन और खाद्य विभागों की पूरी टीम मौजूद रही। इस मौके पर जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कुशल बूरा, अनाज मंडी सचिव अमित रोहिल्ला और हैफेड के डीएम मांगे राम मौजूद रहे।




--

तकनीकी और पारदर्शिता पर जोर



अनाज मंडी में निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने कहा है कि खरीद प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। उन्हाेंने मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली को देखा और निर्देश दिए कि गेट पास से लेकर एग्जिट पास तक की पूरी प्रक्रिया की कड़ी निगरानी की जाए। मंडी में फसल लेकर आने वाले प्रत्येक वाहन की एंट्री के समय फोटो ली जाएगी। खरीद के दौरान पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए किसानों का बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य किया गया है। मंडी से फसल उठान कर बाहर जाने वाले वाहनों के लिए गेट पास अनिवार्य है और उनकी जीपीएस के जरिए ट्रैकिंग सुनिश्चित की जाएगी ताकि फर्जीवाड़ा न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed