फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   On the first day, 361 children received the dose of Corbevax vaccine

पहले दिन 361 बच्चों को लगी कोर्बेवैक्स वैक्सीन की डोज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
On the first day, 361 children received the dose of Corbevax vaccine
फतेहाबाद में कोरोना वैक्सीन लगवाता बच्चे। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना महामारी से बचाने के लिए जिले में 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण भी शुरू हो गया है। पोर्टल पर कोर्बेवैक्स वैक्सीन अपडेट होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को अभियान शुरू कर दिया। अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मशक्कत करनी पड़ी तब जाकर जिले के 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर 361 बच्चों का टीकाकरण हो पाया है।
विज्ञापन

पोर्टल अपडेट होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आशा वर्कर्स और एएनएम की ड्यूटी लगाई कि किसी भी तरह से बच्चों का टीकाकरण शुरू किया जाए। इसके चलते आशा वर्कर्स और एएनएम बच्चों को लेकर केंद्रों पर पहुंची, यहां पर 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण किया गया। सोमवार को टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग शिक्षा विभाग की मदद लेगा। बता दें कि जिले में 12 से 14 आयु वर्ग के करीब 52 हजार बच्चे है। बच्चों के टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग को शिक्षा विभाग की मदद लेनी पड़ेगी। फिलहाल होली पर्व और परीक्षाओं के चलते स्कूलों की छुट्टियां है। अधिकारियों की माने तो सोमवार से टीकाकरण के लिए स्कूलों में शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

28 दिन बाद लेगी दूसरी डोज
कोर्बेवैक्स वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज के बीच में 28 दिन का अंतराल रखा गया है। पहली डोज लगाने के बाद बच्चों को 28 दिन बाद दूसरी खुराक दी जाएगी। एक शीशी में वैक्सीन की 20 डोज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में ये हुआ वीरवार को टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 2
फ्रंटलाइवर्कर्स 0
60 साल से ऊपर 22
45 से 59 साल 21
18 से 44 साल 92
15 से 17 साल 44
12 से 14 साल 361
जिले में कोरोना के अब दो ही एक्टिव केस
कोरोना संक्रमण जिले में खत्म होने लगा है। वीरवार को भी जिले में कोरोना का नया केस नहीं मिला है। जिले में एक कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुआ है। जिले में अब फिलहाल दो ही कोरोना संक्रमित एक्टिव केस है। वीरवार को जिले में कोरोना के 146 सैंपल लिए गए हैं। लैब से अभी आरटीपीसीआर के 89 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है।

कोट
जिले में 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण शुरू हो गया है। वीरवार को आशा वर्कर्स और एएनएम स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों को लेकर पहुंची और टीकाकरण करवाया है। सोमवार से स्कूलों में अभियान चलाया जाएगा।
-डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन

कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्र पर पहुंचे बच्चे।

कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्र पर पहुंचे बच्चे।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed