फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   On the complaint of the teacher, the principal and her husband, the case against the teacher on the complaint of the principal

शिक्षक की शिकायत पर प्रिंसिपल व उनके पति तो प्रिंसिपल की शिकायत पर शिक्षक पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
On the complaint of the teacher, the principal and her husband, the case against the teacher on the complaint of the principal
फतेहाबाद। गांव दरियापुर क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल और शिक्षक के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मामले में पुलिस ने स्कूल प्रिंसिपल की शिकायत पर शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़, गाली-गलौज व अश्लील हरकतें करने के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया है। वहीं स्कूल के प्राध्यापक की शिकायत पर सदर पुलिस ने स्कूल की प्रिंसिपल सुनीता देवी और उनके पति बारूराम व दो लड़कियों और एक लड़के के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रिंसिपल ने आरोप लगाया गया है कि आरोपी शिक्षक लंबे समय से उसके साथ गाली-गलौज, छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का प्रयास कर रहा है। वहीं पुलिस को दी शिकायत में प्राध्यापक सुरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि वह कक्षा में बच्चों को पढ़ा रहा था, इस दौरान तेज-तेज आवाजें आने लगी। जब मौके पर गया तो बारूराम सिंगला जो कि प्रिंसिपल का पति है उसने गाली-गलौज शुरू कर दिया और फिर हाथापाई शुरू कर दी। आरोप है कि स्कूल प्रिंसिपल और उनके पति काफी समय से व्यक्तिगत रंजिश रखे हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रिंसिपल ने कमेटी के समक्ष अब तक दर्ज नहीं करवाया बयान
मामले के मुताबिक दरियापुर क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में 15 मार्च को प्रिंसिपल और शिक्षक के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया था कि मौके पर डायल 112 की टीम पहुंची थी। शिक्षक का आरोप था कि प्रिंसिपल और उसके पति ने गाली-गलौज किया है और मारपीट का प्रयास किया है। मामले में दोनों पक्षों की तरफ से दरियापुर में शिकायत भी दी गई थी। मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग खंड शिक्षा अधिकारी को जांच सौंप चुके हैं और बयान दर्ज करने के लिए बीईओ के नेतृत्व में कमेटी गठित की गई है। मामले में कमेटी स्कूल के शिक्षकों के बयान भी दर्ज कर चुकी है लेकिन अभी तक प्रिंसिपल ने अपने बयान दर्ज नहीं करवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
प्रिंसिपल और शिक्षक के बीच विवाद है। प्रिंसिपल ने मामले में शिक्षक के खिलाफ शिकायत दी है। मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।
-अरूणा, महिला थाना प्रभारी
स्कूल प्रिंसिपल ने अभी तक बयान नहीं दिए है। प्रिंसिपल का कहना है कि वह अभी बीमार है और जब ठीक होगी डीइओ को बयान दर्ज करवा देंगी।
-सुरेश शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed