फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   On night of Diwali bullet was fired inside house in Fatehabad; it hit a girl's hand, parents injured

Fatehabad: दीपावली की रात घर में घुसकर चलाई गोली; लड़की के हाथ में लगी, माता-पिता घायल

Fri, 01 Nov 2024 11:01 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 01 Nov 2024 11:01 AM IST
सार

फतेहाबाद के अग्रवाल कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय दिनकर वीरवार दोपहर को भट्टू रोड पर एक किरयाना की दुकान पर खड़ा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अंजलि कॉलोनी निवासी महिला के साथ किसी बात को लेकर उसका आपस में झगड़ा हो गया।

विज्ञापन
On night of Diwali bullet was fired inside house  in Fatehabad; it hit a girl's hand, parents injured
पीड़ित - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद के अग्रवाल कॉलोनी में दीपावली की रात को दिन में हुए मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। झगड़े में एक गुट ने दूसरे के घर में घुसकर हमला कर दिया और हवाई फायरिंग कर दी। इस दौरान एक लड़की के हाथ पर गोली लग गई। लड़की के अलावा उसके माता-पिता भी मारपीट में घायल हो गए। जिन्हें नागरिक अस्पताल लाया गया, यहां से रेफर कर दिया गया। शहर थाना प्रभारी प्रह्लाद का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ हत्या प्रयास के आरोप में कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन


अग्रवाल कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय दिनकर वीरवार दोपहर को भट्टू रोड पर एक किरयाना की दुकान पर खड़ा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अंजलि कॉलोनी निवासी महिला के साथ किसी बात को लेकर उसका आपस में झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए। रात को दिनकर जब अपने घर पर परिवार के साथ था तो इसी दौरान घर के बाहर कार पर कुछ लोग आए।
विज्ञापन


कार में वही महिला और दो-तीन अन्य युवक सवार थे और उन्होंने आकर मारपीट शुरू कर दी। जानकारी मिली है कि कार सवार युवकों ने गोली चला दी, जो दिनकर की बेटी चंदा के हाथ पर जा लगी। इस घटना में चंदा के अलावा उसके पिता दिनकर व मां मोती को भी चोटें लगी। जिन्हें नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed