{"_id":"6ae76a0fb133c64403061828","slug":"on-haryana-day-students-showcased-the-states-heritage-through-cultural-performances-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-164039-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: हरियाणा दिवस पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से प्रदेश की विरासत दिखाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: हरियाणा दिवस पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से प्रदेश की विरासत दिखाई
Sun, 01 Nov 2026 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 01 Nov 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा दिवस पर जिला स्तरीय हीरक जयंती समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते स्कूली
फतेहाबाद। हरियाणा दिवस पर डीपीआरसी हॉल में आयोजित जिलास्तरीय हीरक जयंती समारोह में विद्यार्थियों ने हरियाणवी गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से प्रदेश की विरासत के रंग बिखेरे। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और प्रदेश की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम और राज्य गीत जय जय जय हरियाणा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने कहा कि एक नवंबर 1966 को गठन के बाद हरियाणा ने कृषि, खेल, शिक्षा, उद्योग, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की है। इस विकास में किसानों, जवानों, खिलाड़ियों, उद्यमियों, महिलाओं और युवाओं का योगदान रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश की पहचान समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता, मेहनत और भाईचारे से है। लोकगीत, लोकनृत्य, रीति-रिवाज और परंपराएं इसकी अमूल्य धरोहर हैं। नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और इतिहास से जोड़ना जरूरी है।
उपायुक्त ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में अपनी संस्कृति और प्रदेश के प्रति गौरव की भावना मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि और प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित किया गया। समापन वंदे मातरम और राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस अवसर पर एडीसी अनुराग ढालिया, एसडीएम राजेश कुमार, सीटीएम गौरव गुप्ता, डीएसपी राजीव कुमार, उपनिदेशक अमित पंवार और जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -
स्कूली विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने हरियाणवी संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। पीएमश्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद के विद्यार्थियों ने मैं नई नवेली आई गीत प्रस्तुत किया। एसबीपी डीएवी सेंटेनरी स्कूल ने पिया जी हो जा न्यारा हो और पायनियर कॉन्वेंट स्कूल ने स्याण स दामण गीत पर प्रस्तुति दी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरसीन के विद्यार्थियों ने जय जय म्हारा हरियाणा और शांति निकेतन स्कूल ढिंगसरा ने जय जय तुलसी माता गीत प्रस्तुत किया।