फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   On 25 and 26 January, the conductors of roadways buses will issue tickets in the old way

Fatehabad News: 25-26 जनवरी को परिचालक पुराने तरीके से काटेंगे टिकट

Thu, 23 Jan 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 23 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
On 25 and 26 January, the conductors of roadways buses will issue tickets in the old way
फतेहाबाद से चंडीगढ़ ता रही बस में ई-टिकटिंग मशीन से टिकट काटता परिचालक। फाइल फोटो
फतेहाबाद। 25 और 26 जनवरी को हरियाणा रोडवेज की बसों में ई-टिकट मशीनें काम नहीं करेंगी। हरियाणा डाटा सेंटर में मरम्मत कार्य के चलते पूरे हरियाणा की ई-टिकट मशीनें काम नहीं करेंगी। दोनों दिन परिचालक पुराने तरीके से ही बस में टिकट काटेंगे। सभी परिचालकों को बुकिंग शाखा से मैनुअल टिकट जारी करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि हरियाणा डाटा सेंटर में मेंटेनेंस कार्य होगा। जिस कारण ई-दिशा केंद्र, सरल पोर्टल तक की सुविधा बंद रहेगी। इस कारण ई-टिकट मशीन भी बंद होती है या काम नहीं करती तो ऐसी स्थिति के लिए परिचालकाें को मैनुअल टिकट रखने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही सभी परिचालकों की 25 और 26 जनवरी की ड्यूटियां 24 जनवरी को ही लगा दी जाएगी।
विज्ञापन


------------



जिले में है 200 ई-टिकटिंग मशीनें

-फतेहाबाद जिले के दोनों डिपो में 200 ई-टिकटिंग मशीनें है। सभी रूटों पर बसों में ई-टिकट मशीनों से ही टिकट निकालकर दी जाती है। इसके साथ ही परिचालक के पास मैनुअल टिकटें भी होती हैं। रोडवेज परिचालकों का कहना है कि करीब दो साल से ई-टिकटिंग मशीनें प्रयोग की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------

हैप्पी कार्ड लाभार्थियों को आ सकती है दिक्कत

- हरियाणा डाटा सेंटर में मरम्मत कार्य के चलते रोडवेज बसों में टिकट काटने के लिए प्रयोग हाेने वाली ई-टिकटिंग मशीनें बंद होने से जहां प्रबंधन की ओर से व्यवस्था बना ली गई है, वहीं जिन लाभार्थियों के पास हैप्पी कार्ड हैं उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ई-टिकटिंग मशीनें बंद हाेने के कारण हैप्पी कार्ड भी नहीं चल पाएंगे। जिस कारण उन लाभार्थियों को अगर बस में सफर करना है तो उन्हें पैसे देकर टिकट लेनी पड़ेगी।


---------

हरियाणा डाटा सेंटर में मरम्मत कार्य के चलते 25 व 26 जनवरी को ई-टिकट मशीनें बंद होने की सूचना मिली है। मशीनों के काम न करने पर यात्रियों को किसी प्रकार कोई परेशानी न हो, इसके लिए परिचालकों को मैनुअल टिकट जारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

- सुरेंद्र कुमार, ट्रैफिक मैनेजर, रोडवेज डिपो फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed