फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Omicron danger: ICU ward opened, testing of ventilators started

ओमिक्रॉन का खतरा : खोले गए आईसीयू वार्ड, वेंटिलेटर्स की टेस्टिंग शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Omicron danger: ICU ward opened, testing of ventilators started
लि नागरिक अस्पताल में वेंटिलेटर बाहर निकालकर आईसीयू की सफाई करते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट से निपटने की तैयारियां स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी है। बंद पड़े आईसीयू वार्ड को खोलकर उनकी सफाई शुरू कर दी गई है। इसके अलावा यहां लगाए गए वेंटिलेटर्स को भी बाहर निकालकर टेस्टिंग की जा रही। टेस्टिंग के जरिये पता लगाया जा रहा है कि वेंटिलेटर्स एक्टिव भी हैं या नहीं, ताकि इमरजेंसी के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत सामने न आए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो फरवरी तक नया वेरिएंट ओमिक्रॉन अपने पीक पर होगा। हालांकि, जिन लोगों ने वैक्सीन लगवा ली है, उनको नहीं लगवाने वालों की अपेक्षा खतरा कम रहेगा। गौरतलब है कि वीरवार को ही सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण ने जिले के सभी अस्पतालों के इंचार्ज की बैठक ली थी। इस दौरान सभी इंचार्ज डॉक्टर्स को कोरोना संक्रमण को लेकर अलर्ट होने के आदेश जारी किए गए थे। इसी के चलते नागरिक अस्पताल में सुबह कोविड ब्लॉक के आईसीयू वार्ड और जनरल वार्ड की सफाई शुरू की गई। वेंटिलटर्स को जांचा जा रहा है। जिले में इस समय करीब 33 वेंटिलेटर्स की सुविधा है। इसमें फतेहाबाद में 22, रतिया में 6, टोहाना में 5 वेंटिलेटर हैं।
विज्ञापन

राहत, जिले में नहीं कोई एक्टिव केस, सैंपलिंग घटी
कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में राहत है, शुक्रवार को जिले में नया केस नहीं मिला है। इसके अलावा जिले में न ही कोई एक्टिव केस है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शुक्रवार को जिले में 368 सैंपल लिए गए हैं। इसमें रेपिड एंटीजन के 32 सैंपल है। लैब से अभी 821 आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। वहीं जिले में कोरोना सैंपलिंग घट रही है। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने रोजाना डेढ़ हजार सैंपल लेने के आदेश दे रखे है जबकि सैंपलिंग 50 फीसदी से भी कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को ये हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
60 साल से ऊपर 583
45 से 59 साल 1299
18 से 44 साल 4609
टीकाकरण के लिए शहर में बढ़ाए गए शिविर
स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण के लिए शहर में शिविरों की संख्या बढ़ा दी है। विभाग स्लम बस्ती में फोकस कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि शहर में पहले तीन जगह टीकाकरण हो रहा था, जिसे अब बढ़ाकर छह जगह कर दिया गया है। इसे अलावा 30 से 40 लोग एक जगह एकत्रित होकर वहां टीम बुलाकर टीकाकरण करवा सकेंगे।
कोट
सरकार ने टीकाकरण को लेकर सख्ती कर दी है। जिन लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका नहीं लगवाया है, वह जल्द लगवा लें। लोगों को टीकाकरण को लेकर दिक्कत न हो, इसलिए शिविर बढ़ा दिए गए हैं।

- डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन
कोट
वैक्सीन हेलमेट की तरह है। हेलमेट लगाने के बाद यह जरूरी नहीं कि हादसा नहीं होगा। मगर जब हादसा होता है, तो हेलमेट बचाव करता है। इसी तरह वैक्सीन भी बचाव के लिए जरूरी है।
डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed