फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   old dead body of a girl was found under a bridge in Tohana of Fatehabad

Haryana Crime: फतेहाबाद ब्रांच नहर पुल के नीचे 20 दिन पुराना युवती का शव मिला, 72 घंटे के लिए शवगृह में रखा

Thu, 07 Aug 2025 08:58 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 07 Aug 2025 08:58 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार, शव एक युवती का प्रतीत होता है, जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष अनुमानित है। शव पर कोई विशेष निशान, टैटू या कपड़े नहीं मिले, जिससे उसकी पहचान हो सके। शव की खराब हालत के कारण चेहरा पहचानना भी असंभव है।

विज्ञापन
old dead body of a girl was found under a bridge in Tohana of Fatehabad
हरियाणा पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

टोहाना में हिसार रोड पर स्थित फतेहाबाद ब्रांच नहर पुल के नीचे बुधवार शाम एक अज्ञात युवती का करीब 20 दिन पुराना सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पहचान करना बेहद मुश्किल हो गया है, क्योंकि चेहरा और शरीर पूरी तरह से गल चुका है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राहगीरों ने शाम के समय नहर में बहते पानी में एक शव को अटका हुआ देखा और तुरंत शहर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सहारा रेस्क्यू टीम के प्रमुख नवजोत सिंह ढिल्लों को बुलाया। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकाला और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, शव एक युवती का प्रतीत होता है, जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष अनुमानित है। शव पर कोई विशेष निशान, टैटू या कपड़े नहीं मिले, जिससे उसकी पहचान हो सके। शव की खराब हालत के कारण चेहरा पहचानना भी असंभव है। पुलिस ने आसपास के थानों और गोताखोर टीमों को सूचित कर दिया है। शव को टोहाना के सिविल अस्पताल के शवगृह में 72 घंटे के लिए पहचान के लिए रखा गया है। शहर थाना प्रभारी ने बताया कि यदि 72 घंटे में मृतका की पहचान नहीं हो पाती, तो नियमानुसार पोस्टमॉर्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed