फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Olayan broke my back

Fatehabad News: कमर तोड़ दी ओलयांं नै

Sat, 28 Dec 2024 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 28 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Olayan broke my back
गांव सालमखेड़ा के खेतों में ओलों की परत ​बिछने से बर्बाद हुई गेहूं की फसल।
फतेहाबाद। जिले के करीब 15 गांवों में शुक्रवार दोपहर बाद ओलावृष्टि ने जमकर आफत मचाई। दस मिनट तक बरसे ओलों के कारण नेशनल हाईवे से लेकर खेतों तक की जमीन पर सफेद परत जम गई।
विज्ञापन

ओलावृष्टि के कारण सरसों व सब्जियों की फसलों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। जिले में सुबह से ही बारिश होती रही। सुबह-सुबह तेज बारिश हुई तो दोपहर तक रिमझिम चलती रही। मगर दोपहर 3 बजे के बाद बारिश के साथ ओलों की बौछार शुरू हो गई।
विज्ञापन


फतेहाबाद क्षेत्र के गांव धांगड़, बड़ोपल, ढांड, झलनिया, माजरा, तीसरा मिल, भिरड़ाना, सालमखेड़ा, बिसला जबकि रतिया क्षेत्र के गांव सुखमनपुर, गुरुसर, सहनाल, अहरवां में ओलों ने जमकर नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ओले से नुकसान का आकलन करेगी टीम

गांव बड़ोपल से धांगड़ तक नेशनल हाईवे पर भी ओलों की सफेद परत बिछ गई। ओलावृष्टि के साथ ही ठंड भी बढ़ गई है। बारिश से फतेहाबाद की अनाज मंडी में रखी धान की करीब एक हजार बोरियां भी भीग गई। शाम तक जिले में ओवरऑल 12 एमएम बारिश दर्ज की गई। अब शनिवार को कृषि विभाग व राजस्व विभाग की टीमें ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करने खेतों में पहुंचेंगी।



किसान बोले-बर्बाद हो गई मेहनत

ओलावृष्टि से आहत किसान दिनेश कुमार, राजबीर, राजपाल, विक्रम, लीलुराम और कृष्ण कुमार आदि ने बताया कि ओलावृष्टि होने से सरसों व सब्जियों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। पशुओं के चारे के लिए बिजी गई बरसीन की फसल भी नष्ट हो गई है। ओलावृष्टि इतनी तेज थी कि पेड़ों से पत्ते तक झाड़ दिए। गांव सालमखेड़ा, माजरा और तीसरा मील के आसपास सबसे अधिक ओलावृष्टि हुई है। ओलावृष्टि के दौरान लोगो के घर और छतों पर ओलों की परत जम गई। जो कि करीब एक घंटे तक जमा रही। वहीं ओलावृष्टि के बाद ठंड बढ़ने के आसार भी बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed