फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Officials failed to show the record of the meeting, members of the Child Rights Protection Commission are upset

Fatehabad News: अधिकारी नहीं दिखा पाए बैठक का रिकॉर्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य खफा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Officials failed to show the record of the meeting, members of the Child Rights Protection Commission are upset
फतेहाबाद। हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग के तत्वाधान में जिला टास्क फोर्स की बैठक बुधवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिले में बाल श्रम उन्मूलन, बच्चों की सुरक्षा और पुनर्वास से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता आयोग के सदस्य अनिल कुमार और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की डिविजन हेड पायल शर्मा ने की। बैठक में लेबर विभाग के अधिकारियों ने नियमित बैठक का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाए, जिससे आयोग के सदस्य नाराज हुए। उन्होंने निर्देश दिया कि जिला टास्क फोर्स की बैठकें हर महीने नियमित रूप से आयोजित की जाएं, ताकि बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

बैठक में आयोग के सदस्यों ने पिछली बैठक के एजेंडे और मिनट्स मांगे, लेकिन अधिकारी उन्हें पेश नहीं कर पाए। सदस्यों ने इसे गैर-जिम्मेदाराना रवैया बताया और कहा कि बैठकें नियमित नहीं हो रही हैं, बजट का उपयोग नहीं हुआ और कोई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मिनट्स ऑफ मीटिंग सुव्यवस्थित तैयार किए जाएं और समय सीमा में रिपोर्टिंग की जाए। अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया ने कहा कि बच्चों के हित सर्वोपरि रखते हुए हर स्तर पर सतर्कता और त्वरित कार्रवाई बढ़ाई जाए।

बाल कल्याण समिति अध्यक्ष चारु चौधरी ने बताया कि शहर में जगह-जगह भीख मांगने वाले बच्चे हैं, जिनका कोई डाटा या आधार कार्ड नहीं है। डिविजन हेड पायल शर्मा ने कहा कि देश के चुनिंदा जिलों में अभियान चलाया जा रहा है और फतेहाबाद उन जिलों में शामिल है क्योंकि यहां स्थिति चिंताजनक है। बैठक में एसडीएम राजेश कुमार, सीडब्ल्यूसी चेयरपर्सन चारू चौधरी, डीएसपी कुलवंत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई, सहायक श्रम आयुक्त कुलदीप, डीसीपीओ शिव कुमार माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed