फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Officers woke up on the knock of monsoon, started cleaning the main sewerage line, claimed drainage from the city in four hours

Fatehabad News: मानसून की दस्तक पर जागे अफसर, शुरू करवाई मुख्य सीवरेज लाइन की सफाई, चार घंटे में शहर से जलनिकासी का दावा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Officers woke up on the knock of monsoon, started cleaning the main sewerage line, claimed drainage from the city in four hours
फतेहाबाद। मानसून दस्तक दे चुका है और शहर से बारिश पानी की निकासी को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग लेटलतीफी दिखा रहा है। मानसून आने पर जनस्वास्थ्य विभाग ने सीवरेज की मुख्य पाइप लाइन की वक्फ मशीन से सफाई शुरू करवाई है। जनस्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर टेंडर देरी से लगवाया। हालांकि अधिकारियों ने दावा किया है कि जलभराव होने पर चार घंटे में शहर से पानी निकल जाएगा।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग की बस स्टैंड से लेकर खैराती खेड़ा रोड पर बने एसटीपी तक मेन पाइप लाइन है। करीब तीन किलोमीटर क्षेत्र में इस मशीन से सफाई होनी है। पिछले माह 26 मई को हुई बैठक में नगर पार्षदों ने सीवरेज पाइप लाइनों की सफाई और रिचार्ज बोर लगाने की मांग रखी थी। लेकिन वार्डों में रिचार्ज बोर नहीं लगे हैं। ये रिचार्ज बोर नई कॉलोनियों में लगने थे। इसके अलावा न ही वार्डों में सीवरेज पाइप लाइनों की सफाई हुई है। जनस्वास्थ्य विभाग को कैथल से एक सप्ताह के लिए ही सुपर सकर मशीन मिल पाई थी।
विज्ञापन

शहर में यहां होता है जलभराव
- तुलसी दास चौक
- नागरिक अस्पताल के सामने
- मॉडल टाउन में पपीहा पार्क मोड़
- लालबत्ती चौक
- मिनी बाइपास तक भट्टू रोड
- बीघड़ चौक
- जवाहर चौक
- रतिया मोड़
- थाना रोड
- धर्मशाला रोड
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के सामने
एमसी कॉलोनी में नाले की जगह डाली पाइप लाइन
नगर परिषद ने ने एमसी कॉलोनी में जलभराव को लेकर नाला बनाने का टेंडर लगाया था। नाला बनाने का काम शुरू करने से पहले कॉलोनी के कई लोगों ने इसको लेकर एतराज शुरू कर दिया। नाला बनाने से लीकेज के अंदर मकानों को नुकसान की आशंका जताई। वार्ड पार्षद एवं उपप्रधान सविता टुटेजा का कहना है कि करीब 300 फुट एरिया में पाइप लाइन डाली गई है। इसके अलावा बाकी एरिया में नाला बनाया जाएगा ताकि बरसात के दौरान पानी की निकासी हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के पास 10 पंप सेट
जनस्वास्थ्य विभाग के पास 10 पंप सेट हैं। इसमें 6 पंप सेट विभाग ने फिक्स कर रखे हैं। जिसमें धर्मशाला रोड, भट्टू रोड व डिस्पोजल टैंक शामिल है। इसके अलावा चार पंप सेटर रिजर्व रखे है जिन्हें जलभराव की जगह पर ले जाया जा सकता है। जनस्वास्थ्य विभाग के पास सीवरेज पाइप लाइनों की सफाई के लिए संसाधन नहीं है। विभाग के पास सुपर सकर मशीन, जैकिंग मशीन आदि नहीं है।
नहीं लगे पांच वार्डों में रिचार्ज बोर, टेंडर में उलझे अधिकारी
पानी निकासी को लेकर नगर परिषद ने पांच वार्डों में रिचार्ज बोर के लिए टेंडर लगाया हुआ है। वार्ड नंबर 15, 16, 17, 23 और 27 में रिचार्ज बोर लगाए जाने हैं। पार्षदों ने हाउस बैठक में रिचार्ज बोर लगाने की मांग रखी थी। लेकिन नगर परिषद अभी तक टेंडर में ही उलझा हुआ है। इसमें चार वार्ड ऐसे हैं जहां पर सीवरेज पाइप लाइन व्यवस्था नहीं है।
पांच-पांच लाख दिए थे गड्ढे भरने के लिए, नहीं भरे गए
नगर परिषद ने वार्डों में गड्ढे भरने के लिए पांच-पांच लाख रुपये के टेंडर लगाए थे। करीब तीन माह से ज्यादा का समय होने के बाद भी वार्डों में गड्ढे नहीं भरे गए है। एजेंसियों को नोटिस के बाद भी हालात ज्यों के त्यों ही बने हुए हैं।

कोट
पानी निकासी को लेकर नगर परिषद ने पांच वार्डों में रिचार्ज बोर लगाने है। ये बोर जलभराव से निपटने के लिए तैयारी पूरी है। वक्फ मशीन ने काम शुरू कर दिया है। सुपर सकर मशीन से सफाई करवाई जा चुकी है। चार घंटे में पानी निकाल दिया जाएगा।
- एसके त्यागी, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed