फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Officers who came to start the construction work of boosting station in village Baijalpur returned empty-handed

Fatehabad News: गांव बैजलपुर में बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू करने आए अधिकारी बैरंग लौटे

Tue, 07 Mar 2023 07:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 07 Mar 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Officers who came to start the construction work of boosting station in village Baijalpur returned empty-handed
भूना। गांव बैजलपुर के बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण कार्य सोमवार को विरोधी गुट के लोगों ने पुन: रुकवा दिया। मौके पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता बलविंदर सिंह नैन व उपमंडल अधिकारी मोहित शर्मा आए। उन्होंने बूस्टिंग स्टेशन निर्माण के लिए जेसीबी मशीन से खोदाई कार्य के लिए दिशा निर्देश दिया और मौके से चले गए। परंतु जेई संदीप बल्हारा ने जब शामलात भूमि खसरा नंबर 1428 में चहारदीवारी के लिए खोदाई कार्य आरंभ करवाया तो विरोधी पक्ष के लोगों ने रुकवा दिया। जेई ने विरोधी पक्ष के लोगों द्वारा हंगामा करने और निर्माण कार्य बंद किए जाने की सूचना उपमंडल अधिकारी मोहित शर्मा को दी।
विज्ञापन

जेई ने उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर बताया कि बूस्टिंग स्टेशन बनाने के लिए कार्य शुरू किया तो गांव के कई लोगों ने रुकावट पैदा कर दी। उनमें प्रताप सिंह, रायसिंह, विजय, भूप सिंह, सुभाष, महेंद्र, विमला, रजनी व लक्ष्मण शामिल हैं। इसलिए निर्माण कार्य शुरू करने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति करने और 20 पुरुष सिपाही तथा 10 महिला सिपाही की व्यवस्था करवाई जाए। जेई संदीप कुमार ने बताया कि सोमवार को बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। मगर विरोधी पक्ष के लोगों ने हंगामा करके काम रुकवा दिया।
विज्ञापन


चुनावी रंजिश को लेकर घर का रास्ता रोकने पर तुला है सरपंच : बिमला
पूर्व सरपंच प्रताप सिंह व पूर्व सरपंच बिमला देवी पक्ष के लोगों ने अधिकारियों से कहा कि उनके घर आने-जाने के लिए गली की जगह छोड़ी जानी जरूरी है। जो लाल डोरे में वर्षों से इस्तेमाल हो रही है। सरपंच चुनावी रंजिश के चलते उनके घर के रास्ते बंद करने पर तुला हुआ है। पूर्व सरपंच प्रताप शर्मा व पूर्व सरपंच बिमला देवी ने बताया कि वर्ष 2020 में सरपंच राजकुमार के कार्यकाल के दौरान शामलात भूमि के खसरा नंबर 863 पर बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण करने के लिए टेंडर लगाया गया था। परंतु चुनाव में हम वर्तमान सरपंच के सामने मैदान में थे। इसलिए चुनावी रंजिश के चलते खसरा नंबर 863 की बजाय खसरा नंबर 1428 पर बूस्टिंग स्टेशन बनाने के लिए सरपंच हेमंत सिंह ने अधिकारियों पर दबाव बना रहा है। खसरा नंबर 863 की जमीन खाली पड़ी है। पूर्व सरपंच बिमला देवी ने बताया कि हेमंत सिंह उन्हें लगातार बिना मतलब परेशान कर रहा है और घर पर आकर धमकी भी दे चुका है। उसकी शिकायत महिला थाना फतेहाबाद में दी हुई है। वे बूस्टिंग स्टेशन बनाने के पक्षधर हैं। मगर उनके घर के रास्ते की गली बंद या रुकावट को सहन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------- ::
गांव बैजलपुर में बूस्टिंग स्टेशन का सोमवार को कार्य शुरू किया गया था। मगर कुछ लोगों ने विरोध किया और काम को बीच में रुकवा दिया। आगामी कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्ति व पुलिस सुरक्षा लिए लिखा गया है।
- संदीप कुमार, जेई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed