फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Officers should prepare estimates soon for providing facilities in legalized colonies: Babli

वैध की गई कॉलोनियों में सुविधाएं देने के लिए जल्द एस्टीमेट तैयार करें अधिकारी : बबली

Mon, 21 Aug 2023 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 21 Aug 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Officers should prepare estimates soon for providing facilities in legalized colonies: Babli
शहर की वैध कॉलोनियों के नक्शे को देखते हुए पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र सिंह बबली
टोहाना। विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने सोमवार को अधिकारियों के साथ टोहाना में वैध हुई कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द सभी कॉलोनियों में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने सभी कॉलोनियों में मौके पर जाकर नागरिकों से बातचीत की और पीने के पानी, सड़क व अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले दिनों ही प्रदेश सरकार ने शहरी क्षेत्र की टोहाना की 10 कॉलोनियों को वैध करने की मंजूरी दी थी।

नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों को दिए निर्देश
पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने वैध कॉलोनियों में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके, इसके लिए नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बिजली निगम को निर्देश दिए कि वैध कॉलोनियों में घर-घर जाकर लोड चेक करवाएं, ट्रांसफार्मर व बिजली के खंभे लगाने की जरूरत है तो रिपोर्ट बनाकर एस्टीमेट तैयार करें। जनस्वास्थ्य विभाग लोगों को पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाएं। सभी कार्यों को निश्चित समय में पूरा करवाएं। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र में बिजली बिल से संबंधित समस्या है तो उसका निवारण किया जाए। बैठक में एसडीएम प्रतीक हुड्डा, एक्सईएन आदर्श सिंगला, संदीप मेहता, नगर परिषद चेयरमैन नरेश बंसल, एसडीओ विजय शर्मा, मनदीप सिंह, मुकेश मेहला, संदीप सोलंकी, मनोज बबली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




मंत्री ने किया पीपीपी शिविर का निरीक्षण

पंचायत मंत्री ने परिवार पहचान पत्र में त्रुटियों को दुरुस्त करने के लिए लगाए गए शिविर का निरीक्षण किया। परिवार पहचान पत्र में आई हुई त्रुटियों को ठीक करने के लिए टोहाना, जाखल व कुलां ब्लॉक के गांवों में 9 सितंबर तक विशेष शिविर लगाए जाएंगे। मंत्री ने सोमवार को गांव अकावाली, कासमपुर व कमालवाला में लगे शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि किसी भी नागरिक के परिवार पहचान पत्र में कोई दिक्कत आ रही है तो उसको ठीक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed