{"_id":"643c4d65dd1f45d75f082a84","slug":"officers-and-employees-took-out-protest-march-regarding-ops-fatehabad-news-c-21-1-108211-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ओपीएस को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों ने निकाला आक्रोश मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ओपीएस को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों ने निकाला आक्रोश मार्च
Mon, 17 Apr 2023 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 17 Apr 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में पेंशन बहाली संघर्ष समिति सदस्य आक्रोश मार्च निकालते हुए।
फतेहाबाद। पेंशन बहाली मुद्दे पर सरकार के ढुलमुल रवैये से प्रदेश के कर्मचारियों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसके लिए पेंशन बहाली संघर्ष समिति ने जिले में आक्रोश मार्च निकाला। जिला प्रधान महेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों ने काले कपड़े पहन पेंशन आक्रोश मार्च में शामिल हुए। संघर्ष समिति सरकार को स्पष्ट चेतावनी देगी अगर प्रदेश में जल्द पुरानी पेंशन बहाल नही की गई तो संघर्ष समिति विरोध-प्रदर्शनों के साथ साथ आगामी चुनावों में गठबंधन सरकार को सत्ता से भी बाहर करने का काम करेगी। हिमाचल प्रदेश का स्पष्ट उदाहरण गठबंधन सरकार के सामने है।
संघर्ष समिति के राज्य ऑडिटर विजय भूना ने कहा कि 20 फरवरी को हरियाणा सरकार और 6 अप्रैल को केंद्र सरकार द्वारा एनपीएस की समीक्षा कमेटी केवल मुद्दे को लंबा खींचने और गुमराह करने का जरिया मात्र है। फतेहाबाद खंड अध्यक्ष नरेश जांगड़ा ने कहा कि अगर सरकार पुरानी पेंशन योजना के मुद्दे पर गंभीर है तो इच्छा शक्ति दिखाते हुए राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर पुरानी पेंशन नीति को बहाल करें। हम पहले भी कई बार सरकार को स्पष्ट कर चुके हैं कि कर्मचारी कोई बीच का रास्ता या एनपीएस में बदलाव नहीं, पूर्ण रूप से पुरानी पेंशन नीति की बहाली चाहता है और किसी बदलाव से मानने वाला नहीं है। मंच संचालन करते हुए जिला कार्यकारिणी सदस्य हंसराज ने कहा कि जब तक प्रदेश में ओपीएस बहाल नहीं हो जाती तब तक पेंशन बहाली संघर्ष समिति का पेंशन आंदोलन जारी रहेगा।
इसी कड़ी में 1 जून 2023 से भीषण गर्मी के बीच संघर्ष समिति प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल और प्रदेश महासचिव ऋषि नैन के नेतृत्व में नागल चौधरी से चंडीगढ़ तक ओपीएस संकल्प यात्रा निकलेगी। यात्रा सभी जिलों में कर्मचारियों/अधिकारियों के साथ-साथ आम जनता को भी ओपीएस आंदोलन के लिए जागरूक करते हुए 22 जून को चंडीगढ़ में राज्यपाल को अपना ज्ञापन सौंपेगी। आगामी चुनावों में ओपीएस बहाली सबसे बड़ा मुद्दा होगा। पेंशन आक्रोश मार्च में रतिया खंड प्रधान कुलदीप दंदीवाल, भूना खंड प्रधान दलीप भाकर, भट्टू उप प्रधान रोहताश कड़वासरा, टोहाना उप प्रधान बीरबल सिंह, हसला जिला प्रधान कृष्ण मंडेरना, लेक्चरर वेलफेयर एसोसिएशन के राज्य उप प्रधान बंसी लाल गुज्जर, महिला विंग से नीतू डूडेजा, संतोष खुवारा आदि सहित हजारों की संख्या में महिला और पुरुष कर्मचारी एवं अधिकारी शामिल रहे।