फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Officers and employees engaged in hiding the shortcomings

कमियां छिपाने में जुटे रहे अधिकारी और कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Officers and employees engaged in hiding the shortcomings
फतेहाबाद की अर्बन पीएचसी में जांच करते अधिकारी। - फोटो : Fatehabad
कमियां छिपाने में जुटे रहे अधिकारी और कर्मचारी
विज्ञापन

अर्बन पीएचसी पहुंची केंद्र की 9 सदस्यीय टीम, आसपास के घरों में जाकर लिया फीडबैक
पीएचसी में शाम 4 बजे बुलाई गईं शिशु के साथ महिलाएं, कायाकल्प का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाए कर्मचारी
15 नवंबर तक जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों की जांच करेगी टीम
फोटो 25 की सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। कॉमन रिव्यू मिशन के तहत केंद्र की टीम शुक्रवार दोपहर को जिला मुख्यालय में पहुंच गई। नौ सदस्यीय केंद्र की टीम सबसे पहले अशोक नगर स्थित अर्बन पीएचसी पर पहुंची। यहां पर टीम ने रिकॉर्ड जांचा और आसपास के लोगों से पीएचसी को लेकर फीडबैक लिया। टीम को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कमियां छिपाने में जुटे रहे।
टीम के आने से पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी थीं, यहां तक कि टीम को दिखाने के लिए शाम चार बजे करीब 10 से 15 महिलाओं को शिशुओं के साथ बुला रखा था। जबकि आमतौर पर चार बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोई नहीं होता है। केंद्र से आई टीम को उप सिविल सर्जन डॉ. हनुमान, डॉ. गिरीश, एसएमओ डॉ. सुजाता बंसल, जिला महामारी अधिकारी डॉ. विष्णु मित्तल व सिविल सर्जन कार्यालय के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने निरीक्षण करवाया। टीम ने अस्पताल में टीकाकरण से लेकर मरीजों की ओपीडी का रिकॉर्ड जांचा। यूपीएचसी के आशा वर्कर और एएनएम से भी रिपोर्ट ली। टीम ने कायाकल्प के बारे में रिपोर्ट पूछी लेकिन इसको लेकर कोई स्पष्ट जवाब कर्मचारी नहीं दे पाए। हालांकि टीम ने मीडिया से कोई भी बात करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

केंद्र से आई टीम में स्वास्थ्य विभाग के हर कार्यक्रम से संबंधित अधिकारी शामिल हैं। टीकाकरण, डिलिवरी, आईटी, काउंसलर समेत हर कार्यक्रम के अलग-अलग अधिकारी है। अधिकारियों ने कोरोना को लेकर भी व्यवस्था को जांचा। इसके अलावा अर्बन पीएचसी के आसपास के घरों में जाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को लेकर फीडबैक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के दो जिलों में ही हो रहा है सीआरएम
कॉमन रिव्यू मिशन प्रदेश के दो जिलों में ही हो रहा है। जिसमें जिला फतेहाबाद और मेवात शामिल है। केंद्र की टीम स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा कर रही है। इसके पीछे मुख्य कारण ये ही है कि विभाग द्वारा जो कार्यक्रम चल रहे है उसका फायदा लोगों को मिल रहा है या नहीं।

तीन घंटे तक अर्बन पीएचसी रही टीम
टीम अर्बन पीएचसी पर करीब साढ़े तीन बजे पहुंची। शाम साढ़े 6 बजे तक टीम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही रिकॉर्ड की जांच करती रही। बताया जा रहा है ये टीम पांच दिनों तक नागरिक अस्पताल से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर जांच करेगी।

केंद्र की टीम आने को लेकर अर्बन पीएचसी में शिशुओं के साथ बुलाई गईं महिलाएं।

केंद्र की टीम आने को लेकर अर्बन पीएचसी में शिशुओं के साथ बुलाई गईं महिलाएं।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed