{"_id":"69b44902a7323e336a0418b7","slug":"office-locked-due-to-allegations-of-irregularities-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-150119-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गड़बड़ी के आरोप लगा कार्यालय पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गड़बड़ी के आरोप लगा कार्यालय पर जड़ा ताला
Fri, 13 Mar 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 13 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय में घपलेबाजी के आरोपों पर हंगामा करते हुए महिलाएं
रतिया। ग्रामीण आजीविका मिशन में कथित घपलेबाजी के आरोप लगाकर शुक्रवार को महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने दोपहर 2 बजे खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय परिसर स्थित ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय पर ताला जड़ दिया। सूचना मिलने पर सिटी थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग मौके पर पहुंचीं और महिलाओं को समझाकर शांत कर करीब दो घंटे बाद ताला खुलवाया।
महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य वीरपाल कौर, अको देवी, ममता और सत्य ने आरोप लगाया कि ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जरूरतमंद महिलाओं के लिए समूह बनाए गए हैं जिनके माध्यम से उन्हें स्वरोजगार के लिए ऋण दिया जाता है। समूह की ओर से अनाज मंडी में कैंटीन भी चलाई जा रही है।
महिलाओं का आरोप है कि मिशन के अधिकारी और कर्मचारी मिलकर ऋण की किश्तों और कैंटीन की आय में गड़बड़ी कर रहे हैं। इस संबंध में पहले भी जिला उपायुक्त को शिकायत दी थी लेकिन जांच करने के बजाय शिकायत करने वाली महिलाओं को ही पद से हटा दिया गया। शुक्रवार को उन्हें सूचना मिली कि कार्यालय में रजिस्टर में भी गड़बड़ी की जा रही है। इस पर वे कार्यालय पहुंचीं और विरोध जताते हुए वहां ताला लगा दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर सिटी थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और महिलाओं को समझाकर मामला शांत कराया। इस दौरान महिलाओं और अधिकारियों के बीच बहस भी हुई। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारी अमन कौर से संपर्क करने पर उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।
वहीं अधिकारी सतवीर सिंह ने बताया कि उन्हें हंगामे की सूचना मिली है। यदि महिलाएं लिखित शिकायत देती हैं तो आरोपों की जांच करवाई जाएगी। कार्यालय पर ताला लगाना कानूनी रूप से सही नहीं है। इस बारे में जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। उनके निर्देशों के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।