फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Now workers will cook midday meal in green uniform

अब हरे रंग की यूनिफार्म में मध्याह्न भोजन पकाएंगी वर्कर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Now workers will cook midday meal in green uniform
फतेहाबाद का मॉडल संस्कृति स्कूल। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील (मध्याह्न भोजन) तैयार करने वाली कुक की यूनिफार्म को शिक्षा विभाग ने बदल दिया है। अब कुक को हरे रंग की यूनिफार्म डालनी होगी। एक जुलाई से स्कूलों में मील तैयार करने वाली कुक को नई ड्रेस में आना होगा। इस संबंध में निदेशक मौलिक शिक्षा ने आदेश जारी करके ये भी कहा कि इसको लेकर सख्ती की जाए।
विज्ञापन

जिले में इसका असर 1423 कुक पर पड़ेगा। अधिकारियों की माने तो पहली बार कुक की ड्रेस में बदलाव किया गया है। पहले कुक को स्कूल में नीला-काला रंग की शर्ट और काले रंग की सलवार डालनी होती थी। बता दें कि शिक्षा विभाग जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के विद्यार्थियों को मिड-डे मील जारी करता है। जिले के 626 स्कूलों में मिड-डे मील दिया जा रहा है। यहां पर 1423 कुक तैनात हैं। शिक्षा विभाग इन कुक को साल में दो ड्रेस की राशि जारी करता है। एक ड्रेस के लिए 600 रुपये जारी होते हैं।
विज्ञापन

एक जुलाई से स्कूलों में पहले की तरह बनेगा मिड-डे मिल
कोरोना महामारी के चलते वर्ष 2020 से स्कूलों में मिड-डे मील नहीं बन रहा है। दो माह पहले स्कूलों में मिड-डे मील देने के आदेश जारी हुए थे लेकिन कुकिंग कोस्ट राशि के विभाग के चलते 10 फीसदी स्कूलों में ही मिड-डे मील बनना शुरू हुआ है। शिक्षा विभाग कुकिंग कोस्ट लेकर बैकपुट पर आ चुका है और एक जुलाई से स्कूलों में ही विद्यार्थियों को पहले की तरफ से मिड-डे मील देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में मिड-डे मील लेने वाले विद्यार्थी
कक्षा विद्यार्थी
पहली से पांचवीं 44269
छठी से आठवीं 29647
कोट
शिक्षा विभाग ने कुक की ड्रेस में बदलाव किया है। कुक को अब हरे रंग की ड्रेस डालनी होगी। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed