{"_id":"623a0205c09b42775d34ddd6","slug":"now-to-park-the-vehicle-in-multipurpose-parking-double-the-amount-will-have-to-be-paid-fatehabad-news-hsr6272457189","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्टीपर्पज पार्किंग में अब वाहन खड़ा करने के लिए देनी होगी दोगुना राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्टीपर्पज पार्किंग में अब वाहन खड़ा करने के लिए देनी होगी दोगुना राशि
विज्ञापन
फतेहाबाद के थाना रोड स्थित मल्टीपर्पज पार्किंग।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर के थाना रोड स्थित मल्टीपर्पज पार्किंग का ठेका आखिरकार छूट गया है। नगर परिषद ने पार्किंग का ठेका देने के लिए टेंडर लगाया था, जो कि मंगलवार को खोल दिया गया है। ठेका लेने के लिए तीन एजेंसियां आई थीं। पहली एजेंसी ने 7 लाख 50 हजार, दूसरी ने 8 लाख 70 हजार और तीसरी ने 9 लाख 50 हजार रुपये रेट दिया था। सबसे ज्यादा रेट 9 लाख 50 हजार रुपये रेट देने वाली एजेंसी के नाम ठेका जारी होगा। नगर परिषद ने रिजर्व प्राइस सात लाख रुपये रखा था।
नगर परिषद ने करीब 20 दिन पहले भी मल्टीपर्पज पार्किंग को लेकर ई टेंडर लगाया था, इस दौरान एक ही एजेंसी आई थी, इसके चलते नप ने टेंडर रद्द कर दिया था। इसके बाद नए सिरे से टेंडर लगाया गया। जिसे मंगलवार खोल दिया गया। नगर परिषद ई टेंडरिंग में सिक्योरिटी राशि बढ़ाई है। पहले सिक्योरिटी राशि दो लाख रुपये थी जिसे बढ़ाकर तीन लाख कर दिया गया है। इसके अलावा दोपहिया वाहन खड़े करने के 5 और चार पहिया वाहन खड़ा करने के 10 रुपये तय थे लेकिन अब दोगुना कर दिया गया है। इसके अलावा साइकिल और रिक्शा खड़ा करने के पांच रुपये चुकाने होंगे। हालांकि मल्टीपर्पज पार्किंग ठेकेदार पहले से ही 10 और 20 रुपये वसूल कर रहा है। पार्किंग का ठेका पहले दिसंबर 2020 में जारी हुआ था। ठेका 5 लाख 75 हजार में लिया गया था। पार्किंग का ठेका दिसंबर माह में खत्म हो गया था, कोरोना महामारी का हवाला देकर इसे आगे बढ़ा दिया गया था।
कोट
मल्टीपर्पज पार्किंग का ठेका जारी हो गया है। ठेका 9 लाख 50 हजार रुपये में जारी हुआ है। पार्किंग ठेका को लेकर इस बार कुछ नियम बदले गए है। कार्रवाई पूरी करने के बाद संबंधित एजेंसी का वर्क ऑर्डर दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
-सुमित चोपड़ा, एमई, नगर परिषद