{"_id":"636940a945d5fd510b543730","slug":"now-the-records-of-the-weight-of-students-will-also-have-to-be-kept-in-government-schools-electric-weighing-scales-will-be-purchased-fatehabad-news-hsr6465387124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के वजन का भी रखना होगा रिकॉर्ड, खरीदे जाएंगे इलेक्ट्रिक वजन पैमाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के वजन का भी रखना होगा रिकॉर्ड, खरीदे जाएंगे इलेक्ट्रिक वजन पैमाने
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के वजन का भी अब रिकॉर्ड रखा जाएगा। सरकारी स्कूलों में अब जल्द इलेक्ट्रिक वजन पैमाने खरीदे जाएंगे। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की तरफ से जिला परियोजना संयोजक को बजट जारी हो गया है। अब डीपीसी कार्यालय से स्कूलों को बजट जारी होगा।
शिक्षा विभाग प्राइमरी, मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को इलेक्ट्रिक वजन पैमाने खरीदने के लिए एक-एक हजार रुपये का बजट जारी करेगा। ये वजन पैमाने स्कूल हेल्थ प्रोग्राम के तहत खरीदे जाएंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की माने तो प्रदेश के 11 हजार 108 प्राइमरी और मिडिल व 3361 हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में इलेक्ट्रिक वजन पैमाने खरीदे जाएंगे।
जिलों को ये जारी होगा बजट
जिला प्राइमरी और मिडिल बजट सीनियर और सेकेंडरी स्कूल बजट
अंबाला 613 613000 155 155000
भिवानी 553 553000 201 201000
चरखी दादरी 260 260000 109 109000
फरीदाबाद 281 281000 98 98000
फतेहाबाद 475 475000 151 151000
गुरूग्राम 451 451000 127 127000
हिसार 606 606000 276 276000
झज्जर 350 350000 176 176000
जींद 530 530000 212 212000
कैथल 449 449000 155 155000
करनाल 604 604000 176 176000
कुरूक्षेत्र 675 675000 116 116000
महेंद्रगढ़ 584 584000 153 153000
नूह 807 807000 127 127000
पलवल 508 508000 109 109000
पंचकूला 352 352000 66 66000
पानीपत 299 299000 124 124000
रेवाड़ी 495 495000 150 150000
रोहतक 248 248000 163 163000
सिरसा 650 650000 194 194000
सोनीपत 500 500000 212 212000
यमुनानगर 818 818000 111 111000
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की होगी स्क्रीनिंग
सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की स्कूल हेल्थ कार्यक्रम के तहत खून, वजन, हाइट व दांतों की जांच की जाएगी। एनएचएम के तहत डॉक्टरों की टीम स्कूलों में जाएगी और विद्यार्थियों की जांच करेगी। इसी के तहत स्कूलों में वजन पैमाने खरीदे जाएंगे ताकि विद्यार्थी के वजन की वास्तविक जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की तरफ से सरकारी स्कूलों में छात्र हेल्थ प्रोग्राम के तहत वजन पैमाने खरीदे जाने हैं। इसके लिए बजट जारी हो गया है। प्राइमरी से लेकर सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को बजट जारी कर दिया जाएगा। इन पैमाने से स्कूलों को विद्यार्थियों के वजन का भी रिकॉर्ड रखना होगा।
- महावीर सिंह, सहायक परियोजना संयोजक, समग्र शिक्षा विभाग