फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Now the maps of the buildings will be passed, the portal started after 45 days

Fatehabad News: अब पास होंगे बिल्डिंगों के नक्शे, 45 दिन बाद चला पोर्टल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Now the maps of the buildings will be passed, the portal started after 45 days
फतेहाबाद। ऑनलाइन पोर्टल बंद होने से रुके बिल्डिंगों के नक्शे अब जल्द पास होंगे। बुधवार को 45 दिन बाद पोर्टल एक बार फिर से हरियाणा ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम शुरू हो गया है। हालांकि नगर परिषद फतेहाबाद की बिल्डिंग ब्रांच ने पोर्टल शुरू होने के बाद अप्रूवल देने का काम शुरू नहीं किया है। पोर्टल बंद होने से शहर फतेहाबाद की करीब 50 फाइलें रुकी हुई हैं।
विज्ञापन

बिल्डिंग प्लान पोर्टल को अपडेट करने के लिए नगर निकाय करीब 45 दिन पहले इस पोर्टल बंद कर दिया था। इसके चलते बिल्डिंगों के नक्शे पास नहीं हो पा रहे थे। ऑनलाइन सिस्टम से फाइल आती है और इसके बाद ऑनलाइन अप्रूवल जारी होती है। नगर परिषद के बिल्डिंग इंस्पेक्टर पढ़ाई को लेकर करीब तीन साल से छुट्टी पर थे। बीआई के छुट्टी पर जाने के बाद जेई काम संभाल रहे थे। अब बीआई ने दोबारा से काम संभाल लिया है। पोर्टल का पासवर्ड अभी तक पहले कार्यभार संभाल रहे अधिकारियों के पास है।
विज्ञापन

आर्किटेक्ट अप्रूवल के लिए करता है पोर्टल पर अपलोड
नगर परिषद की सीमा में बिल्डिंग निर्माण को लेकर नक्शे की अनुमति लेनी होती है। नक्शा पास करवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। आर्किटेक्ट नक्शा तैयार करके हरियाणा ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान सिस्टम पर अपलोड करते हैं। इसके बाद ये फाइल संबंधित ब्रांच के पास चली जाती है। अधिकारियों को फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद नक्शा पास करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

पोर्टल करीब 45 दिन से बंद था। बुधवार को पोर्टल शुरू हो गया है। पोर्टल पर नक्शा अप्रूवल के लिए जो भी फाइल आई है उसे नियम अनुसार जल्द अनुमति दे दी जाएगी।
-विकास बजाज, बिल्डिंग इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed