{"_id":"65f9d0c5cc2e76c9530de7bd","slug":"now-the-final-entrance-examination-of-mission-buniyad-will-be-held-in-april-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-114466-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अब अप्रैल में होगी मिशन बुनियाद की फाइनल प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अब अप्रैल में होगी मिशन बुनियाद की फाइनल प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
फतेहाबाद। मिशन बुनियाद के नए सत्र में विद्यार्थियों के चयन को लेकर होने वाली बुधवार को प्रवेश परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। विभाग अप्रैल में इन विद्यार्थियों की फाइनल परीक्षा लेगा और इस दौरान ओरिएंटेशन कार्यक्रम होगा। फाइनल परीक्षा को लेकर विभाग ने पहले शेड्यूल में 20 मार्च तय किया था। लेकिन अब इसे अप्रैल माह में करवाने की तैयारी है। मिशन बुनियाद को लेकर दूसरे लेवल की परीक्षा में जिले के 334 विद्यार्थी पास हो चुके हैं।
अब इन विद्यार्थियों की फाइनल परीक्षा अप्रैल में ली जाएगी। इसके बाद फाइनल परीक्षा का परिणाम जारी करके मिशन बुनियाद के लिए विद्यार्थियों का चयन होगा। इन विद्यार्थियों को दो साल तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी। मिशन बुनियाद को लेकर शिक्षा विभाग खंड स्तर पर केंद्र बना चुका है। विद्यार्थियों को कक्षा नौवीं और दसवीं की पढ़ाई के साथ-साथ विकल्प फाउंडेशन द्वारा ऑनलाइन तैयारी करवाई जाएगी। शिक्षा विभाग द्वारा जो शेड्यूल जारी किया गया था। उसके मुताबिक नए सत्र की 15 मई से कक्षाएं शुरू करने का दावा है। सुपर-100 कार्यक्रम को लेकर भी चयन की प्रक्रिया चल रही है। पहले लेवल की परीक्षा हो चुकी है और इसका भी परिणाम जारी हो चुका है।
खंड स्तर पर ये विद्यार्थी हो चुके हैं चयनित
खंड विद्यार्थी
भट्टूकलां 45
भूना 77
फतेहाबाद 74
जाखल 12
रतिया 58
टोहाना 68
भूना खंड के सबसे ज्यादा विद्यार्थी हुए हैं पास
मिशन बुनियाद के लिए 3488 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था और 3171 विद्यार्थियों ने प्रथम लेवल की परीक्षा दी थी। जिसमें 1101 विद्यार्थी पास हुए थे और दूसरे लेवल की परीक्षा दी थी। दूसरे लेवल की परीक्षा में 334 विद्यार्थी पास हुए हैं। सबसे ज्यादा विद्यार्थी भूना खंड से पास हो चुके हैं।
विज्ञापन
कोट
मिशन बुनियाद की लेवल तीन की परीक्षा 20 मार्च को होनी थी जो कि अभी नहीं होगी। परीक्षा को अप्रैल माह में लिया जाएगा और इसका अभी शेड्यूल जारी नहीं हुआ है।
- मुकेश मेहता, जिला नोडल अधिकारी