फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Now the councilors are trying for the post of Deputy President of Fatehabad Municipal Council

अब फतेहाबाद नगर परिषद के उपप्रधान पद के लिए तिकड़म लगा रहे पार्षद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Now the councilors are trying for the post of Deputy President of Fatehabad Municipal Council
फतेहाबाद। नगर परिषद फतेहाबाद के प्रधान और पार्षदों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। नगर परिषद की आरक्षित सीट पर राजेंद्र खिंची जीतकर नगर परिषद के अध्यक्ष बन चुके हैं। वहीं रतिया नगर पालिका से निर्दलीय प्रीति खन्ना व टोहाना से निर्दलीय नरेश बांसल ने प्रधानगी की जीत हासिल की है। वहीं भूना नगर से अर्पणा पसरीजा ने जीत हासिल की, लेकिन जीत के बाद ही वह भाजपा के पाले में चली गई। अब इन सभी निकायों में उपप्रधान पद के लिए तिकड़म लगाए जा रहे हैं। भाजपा चाहती है कि सभी सीटों पर उनके पार्षद ही उप प्रधानगी लें। फतेहाबाद में भी ऐसा ही माहौल है।
विज्ञापन

फतेहाबाद जिले की बात की जाए तो जिले में रतिया व भूना नगर पालिका पर क्रमश: प्रीति खन्ना और अर्पणा पसरीजा ने जीत हासिल की है। यह दोनों ही पंजाबी समुदाय से हैं। टोहाना से अग्रवाल समुदाय के निर्दलीय उम्मीदवार नरेेश बांसल ने जिला परिषद के प्रधान पद का चुनाव जीता है। वहीं फतेहाबाद से अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाले राजेंद्र खिंची नगर परिषद के प्रधान चुने गए हैं। हालांकि अर्पणा पसरीजा ने प्रधान मनोनीत होने के तुरंत बाद ही भाजपा को अपना समर्थन दे दिया था। टोहाना से नरेश बांसल प्रधान चुने गए हैं और उनको भी भाजपा अपनाने की तैयारी में है। रतिया से कांग्रेस समर्थित प्रीति खन्ना ने जीत हासिल की है। हालांकि प्रीति खन्ना के परिवार की पृष्ठभूमि इनेलो से जुड़ी रही है और उनका परिवार इनेलो से जुड़ा रहा है, लेकिन रतिया नगर पालिका चुनाव में इनेलो के शहरी अध्यक्ष रहे हरबंस खन्ना ने अपनी भाभी प्रीति खन्ना को निर्दलीय के तौर पर चुनाव मैदान में उतार दिया। इसके लिए इनेलो ने उनको 6 साल के लिए निष्कासित भी किया है। अब बात आती है जिले की दो नगर परिषद व दो नगर पालिकाओं की। अब यहां पर उपप्रधानगी के लिए जंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन

फतेहाबाद के उपप्रधानगी पर टीकी सबकी नजर
जिले में उपप्रधानगी के लिए रतिया, टोहाना व भूना में इतनी सुगबुगाहट नहीं दिखाई दे रही, लेकिन फतेहाबाद नगर परिषद के लिए दावे आरंभ हो गए हैं। इसमें सबसे बड़ा नाम अनिल गर्ग के तौर पर उभरकर आ रहा है। अनिल गर्ग विधायक दुड़ाराम के नजदीकी हैं और उन्होंने वार्ड नंबर 24 से तथा उनकी पत्नी स्नेहलता गर्ग ने वार्ड नंबर 18 से चुनाव जीता है। ऐसे में उपप्रधानगी के पद के लिए उनका नाम सबसे आगे है। वैसे भी अग्रवाल समाज को केवल टोहाना में प्रधानगी मिली है, वहीं फतेहाबाद शहर में अग्रवाल समुदाय के अच्छे मत हैं। ऐसे में भाजपा जिलाध्यक्ष और विधायक दुड़ाराम का प्रयास भी होगा कि उपप्रधानगी के लिए अनिल गर्ग को आगे किया जाए। वहीं इस दौड़ में विधायक दुड़ाराम के खासमखास बिंटू टुुटेजा की पत्नी सविता टुटेजा का नाम भी है, लेकिन दो वार्डों से जीतकर आए अनिल गर्ग अपनी दावेदारी मजबूती से ठोक रहे हैं। हालांकि अनिल गर्ग ने अपनी उपप्रधानगी के लिए दावा भी ठोक दिया है। हालांकि शहर से 14 पार्षद पंजाबी समुदाय से जीतकर आए हैं, लेकिन जातिगत समीकरण बैठाने के लिए इस बार विधायक दुड़ाराम और भाजपा जिलाध्यक्ष को भी काफी जद्दोजहद करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
फतेहाबाद नगर परिषद के उपप्रधान को चुनने की अभी तारीख नहीं आई है। प्रधान तो भाजपा का बन गया है, अब भाजपा समर्थित पार्षद को भी उपप्रधान बनाने का प्रयास है, ताकि शहर का विकास तेजी से किया जाए। जैसे ही उपप्रधान पद चुनने के लिए तारीख सामने आएगी, सभी पार्षदों से राय मशविरा करके ही उपप्रधान तय किया जाएगा।
-दुड़ाराम, विधायक फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed