फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Now special camps will be organized at village level for distribution of happy cards.

Fatehabad News: हैप्पी कार्ड वितरण के लिए अब गांव स्तर पर लगेंगे विशेष शिविर

Sun, 03 Nov 2024 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 03 Nov 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Now special camps will be organized at village level for distribution of happy cards.
फतेहाबाद के हिसार रोड पर ​स्थित नए बस स्टैंड के परिसर में रविवार को हैप्पी कार्ड बांटते कर्मचार
फतेहाबाद। हरियाणा रोडवेज ने गांव स्तर पर एक बार फिर से हैप्पी कार्ड बांटने के लिए गांव स्तर पर विशेष शिविर लगाने का फैसला लिया है। पहले इन शिविरों को विधानसभा चुनावों के मद्देनजर लगाई गई आचार संहिता के कारण बंद करना पड़ा था।
विज्ञापन

अब इसके हटने के बाद जिले में 21 हजार लाभार्थियों के नए कार्ड भी फतेहाबाद के नए बस स्टैंड परिसर में पहुंचे हैं और इनका वितरण जारी है। विशेष शिविर लगाने के लिए चार नवंबर को अधिकारी कर्मचारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में ही गांव में शिविर लगाने की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके बाद गांव में ही लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड मिलेंगे।
विज्ञापन

-----------
ओटीपी डिलिट हो गया तो भी होगा तुरंत समाधान
फतेहाबाद संस्थान प्रबंधक की ओर से अपील की गई है कि जिन लोगों के पास हैप्पी कार्ड के लिए ओटीपी आ चुके हैं, वे बस स्टैंड से कार्ड ले लें। जिन लोगों के पास आए ओटीपी डिलिट हो चुके हैं, वे भी घबराएं नहीं। बस स्टैंड पर आकर इसकी जानकारी दे दें। उनकी समस्या का तुरंत समाधान होगा और हैप्पी कार्ड मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
38 हजार से ज्यादा कार्ड का वितरण बकाया
जिले में 1 लाख 42 हजार 97 लाभार्थियों के हैप्पी कार्ड अब तक पहुंचे थे। रोडवेज विभिन्न माध्यमों के जरिये एक लाख चार हजार से भी अधिक कार्ड लाभार्थियों तक पहुंचा चुका है। अब विभाग के पास 38 हजार से ज्यादा कार्ड वितरण के लिए पड़े हैं। इनका वितरण जल्द हो इसके लिए गांव में शिविर लगाने की योजना बनाई जा रही है।

---------
गांव स्तर पर कार्ड बांटने के लिए योजना बनाई जा रही है। मंगलवार को गांव स्तर पर कार्ड बांटने के लिए शिविर लगाए जाएंगे। ताकि लाभार्थियों को जल्द से जल्द से इस योजना का लाभ मिल सके।
- सुभाष ढांड, संस्थान प्रबंधक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed