{"_id":"615dde8b8ebc3eb5dc29c49e","slug":"now-only-the-eligible-are-taking-care-of-getting-vaccinated-fatehabad-news-hsr6137532144","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पात्र ही टीका लगवाने में बरत रहे लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पात्र ही टीका लगवाने में बरत रहे लापरवाही
विज्ञापन
पपीहा पार्क के बाहर लाभपात्र को वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में कोरोना वैक्सीन स्टॉक की अब कमी नहीं रही है लेकिन पात्र टीकाकरण के लिए अब आगे नहीं आ रहे है। जिले में करीब 56 हजार कोरोना वैक्सीन डोज का स्टॉक है। इसमें 46 हजार 730 डोज कोविशील्ड की है। बुधवार को भी जिले को 18 हजार कोविशील्ड डोज मिली है। बुधवार को जिले में 2364 लोगों ने कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाई है।
जिले में अब तक 7.22 लाख डोज लग चुकी है। 5.44 लाख लोग ऐसे हैं जो पहली डोज लगवा चुके हैं। लेकिन मात्र 1.78 लाख लोगों ने ही दूसरी डोज लगवाई है। कोरोना संक्रमण का जिले में बुधवार को भी नया केस नहीं मिला है। फिलहाल कोई एक्टिव केस जिले में नहीं है। जिले में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 586 सैंपल लिए। इसमें से 393 सैंपल आरटीपीसीआर के लिए गए। जिले में अब तक 3.14 लाख सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 17832 कोरोना संक्रमित मिले हैं। राहत की बात यह है कि जिले में 17348 स्वस्थ भी हो गए हैं।
जिले में बुधवार को ये हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
60 साल से ऊपर 240
45 से 59 साल 461
18 से 44 साल 1663