फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Now mid-day meal will be cooked in primary and middle schools as before

अब प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में पहले की तरह पकेगा मध्याह्न भोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Now mid-day meal will be cooked in primary and middle schools as before
तेहाबाद के सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों को मिड-डे मील देते हुए । फाइल फोटो - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। सरकारी स्कूलों में पिछले दो साल कोरोना महामारी के चलते मिड-डे मील (मध्याह्न भोजन) का सिस्टम बिगड़ गया था। लेकिन अब एक जुलाई से पहले की तरह प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में मील तैयार होगा और विद्यार्थियों को मिलेगा। शिक्षा विभाग ने एक जुलाई से स्कूलों में ही मध्याह्न भोजन तैयार करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा तीन माह की कुकिंग राशि भी जारी कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि शिक्षा विभाग ने अप्रैल, मई और जुलाई माह की कुकिंग राशि डीडीओ के खाते में भेज दी है। इसको लेकर संशय चल रहा था। शिक्षा विभाग ने मिड-डे मील के खाते बंद करके बिल ट्रेजरी में भेजने के आदेश दिए थे, लेकिन स्कूल इंचार्ज ने मनाकर दिया था। शिक्षा विभाग ने इसके चलते डीडीओ के खाते में राशि जारी कर दी है। अब स्कूल इंचार्ज डीडीओ को बिल देकर संबंधित राशि का चेक ले सकेंगे और सामान का भुगतान कर पाएंगे।
विज्ञापन

जिले में मध्याह्न भोजन लेने वाले विद्यार्थी
कक्षा विद्यार्थी
पहली से पांचवीं 44269
छठी से आठवीं 29674
सुबह 8 से दोपहर 2:30 बजे तक लगेगा स्कूल
शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में भी परिवर्तन कर दिया है। एक जुलाई से स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर ढाई बजे तक का रहेगा। पहले शिक्षा विभाग ने स्कूलों का समय 7 बजे से 12 बजे तक किया था। स्कूल समय बढ़ाने से मध्याह्न भोजन तैयार करने में फायदा होगा। स्कूलों में अब बढ़िया तरीके से मध्याह्न भोजन तैयार हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरे रंग की वर्दी पहनेंगेे मध्याह्न भोजन तैयार करने वाले कुक
सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन तैयार करने वाली कुक की वर्दी को शिक्षा विभाग ने बदलते हुए हरे रंग का कर दिया है जिसके चलते अब कुक को हरे रंग की वर्दी डालनी होगी। एक जुलाई से स्कूलों में मील तैयार करने के लिए आने वाली कुक को नई ड्रेस में आना अनिवार्य होगा। शिक्षा विभाग इन कुक को साल में 2 ड्रेस की राशि जारी करता है, जिसमें एक ड्रेस के लिए 600 रुपये जारी होते हैं।

कोट
प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में पहले की तरह ही मध्याह्न भोजन तैयार होगा। कुकिंग राशि भी स्कूल डीडीओ के खाते में आ गई है। इसको लेकर संशय था, क्यों कि विभाग ने मिड-डे मील के खाते बंद कर दिए थे और ट्रेजरी में बिल भेजने का फरमान सुनाया था। इसको लेकर संघ विरोध कर रहा था। विभाग ने अप्रैल, मई और जुलाई माह की कुकिंग राशि डीडीओ के खाते में भेजी है। अब स्कूल इंचार्ज को राशन खरीदने में आसानी होगी।
-विनोद मुंड, जिला महासचिव, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ
---------
फोटो नंबर 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed