{"_id":"697a60eb253962731d056656","slug":"now-mangalmukhi-community-will-come-to-give-shagun-on-the-birth-of-a-daughter-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-147702-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अब बेटी के जन्म पर शगुन देने आएगा मंगलामुखी समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अब बेटी के जन्म पर शगुन देने आएगा मंगलामुखी समाज
Thu, 29 Jan 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्
फतेहाबाद। अब बेटी के जन्म पर मंगलामुखी समाज शगुन देने के लिए घर पर आएगा। इस दौरान आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के तहत जारी प्रमाण पत्र लाभार्थियों तक पहुंचाए जाएंगे। अब तक बेटे के जन्म पर बधाई लेने के लिए ही मंगलामुखी समाज पहुंच रहा था लेकिन वीरवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जिला फतेहाबाद में बुधवार को एडीसी अनुराग ढालिया की अध्यक्षता में मंगलामुखी समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीसी ने मंगलामुखी समाज से आह्वान किया कि वे जिले में बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने में प्रशासन का सहयोग करें, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए।
बैठक के दौरान अनुराग ढालिया ने मंगलामुखी समाज से यह भी आह्वान किया कि वे जिले के सभी ब्लॉकों में किन्नर समुदाय के प्रतिनिधियों से तालमेल स्थापित करें ताकि इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।
बेटी के जन्म पर राशि की मांग नहीं करेंगे मंगलामुखी समाज
बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी कविता रानी ने बताया कि जिले में बेटियों को समाज में सम्मान दिलाने की दिशा में विभाग द्वारा मंगलामुखी समाज के सहयोग से आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के तहत जारी प्रमाण पत्र लाभार्थियों तक पहुंचाए जाएंगे। साथ ही जिन परिवारों में बेटी का जन्म होगा, वहां मंगलामुखी समाज के सदस्य पहुंचकर बेटी के जन्म को उत्सव के रूप में मनाएंगे तथा परिवार से किसी भी प्रकार की राशि की मांग नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
मंगलामुखी समाज की ओर से महंत सत्यम देवी ने कहा कि समाज जिला में बेटियों की रक्षा एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने के लिए अपनी पारंपरिक रुढि़यों को तोड़नें के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि बेटी के जन्म पर मंगलामुखी समाज परिवार से बधाई नहीं लेगा, बल्कि स्वयं अपनी ओर से बेटी को शगुन देकर बेटी जन्मोत्सव मनाएगा। बैठक में स्वास्थ्य विभाग से पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. नृपेन्द्र, मिशन शक्ति जिला समन्वयक आशीष सरोए तथा मंगलामुखी समाज से रीतु, नेहा, नंदिनी एवं मनीषा उपस्थित रहीं।
-
पिछले सालों में ये रहा है जिले का लिंगानुपात
वर्ष लिंगानुपात
2015 894
2016 923
2017 912
2018 893
2019 924
2020 937
2021 898
2022 950
2023 934
2024 926
2025 961