फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Now Guruji will not go round the mill to grind wheat

Fatehabad News: अब गेहूं पिसाने के लिए चक्की के चक्कर नहीं काटेंगे गुरुजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Now Guruji will not go round the mill to grind wheat
फतेहाबाद। सरकारी स्कूलों में छात्रों के लिए बनने वाले मिड-डे मील के लिए अब गेहूं की सप्लाई नहीं होगी। बल्कि शिक्षा विभाग स्कूलों में आटा भेजेगा। शिक्षकों के लिए गेहूं पिसवाने का झंझट खत्म किया जा रहा है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों से गेहूं की जगह आटा की एक-एक माह की डिमांड मांगी है। हालांकि चावल की सप्लाई पहले की तरह जारी रहेगी। शिक्षा विभाग कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक के छात्रों के लिए स्कूलों में मिड-डे मील देता है। मिड-डे मील के लिए स्कूलों में चावल और गेहूं की सप्लाई भेजी जाती है। लेकिन पहली बार विभाग आटा भेजने जा रहा है। आटा को लेकर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने 18 जुलाई को निदेशालय के जारी हुए आदेशों का हवाला देकर स्कूलों को एक-एक माह के लिए आटा की डिमांड देने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन


पिसवाने का झंझट खत्म लेकिन संभालना होगा मुश्किल
शिक्षा विभाग के अधिकारियों की माने तो आटा की गुणवत्ता को लेकर मिड-डे मील के लिए खुद भेजने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा गेहूं की देखभाल को लेकर भी स्कूलों शिकायतें आ रही थी। वहीं शिक्षकों का कहना है कि पिसवाने का झंझट बेशक खत्म होगा लेकिन आटा को संभालना मुश्किल होगा। स्कूल अब जरूरत अनुसार आटा पिसवाते हैं। आटा का खराब होने का भी खतरा रहता है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने नहीं बढ़ाई कुकिंग कोस्ट
मिड-डे मील तैयार करने के लिए शिक्षा विभाग प्रति छात्र के हिसाब से कुकिंग कोस्ट जारी करता है। लेकिन इस बार अभी तक नहीं बढ़ाई गई है। फिलहाल विभाग मिडिल स्कूलों के छात्रों के लिए 8 रुपये 17 पैसे और प्राइमरी स्कूलों के छात्रों के लिए 6 रुपये 47 पैसे कुकिंग कोस्ट जारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है विद्यार्थियों की संख्या
कक्षा विद्यार्थी
पहली 4725
दूसरी 10350
तीसरी 10250
चौथी 10152
पांचवी 10642
छठी 11015
सातवीं 10691
आठवीं 9834
कोट
स्कूलों में अब मिड-डे मील के लिए आटा की सप्लाई भेजी जाएगी। इसको लेकर स्कूलों से एक-एक माह की डिमांड मांगी गई है। डिमांड आने के बाद निदेशालय को भेज दी जाएगी।
-वेद सिंह दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed