फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Now devotees will be able to go to Ayodhya city from Tohana

Fatehabad News: अब टोहाना से अयोध्या नगरी जा सकेंगे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Now devotees will be able to go to Ayodhya city from Tohana
टोहाना रेलवे स्टेशन का फाइल फोटो। 
टोहाना। रेलवे विभाग ने नए साल पर टोहाना के लोगों को अयोध्या व वाराणसी जाने के लिए सीधी ट्रेन की सौगात दी है। रेलवे ने ट्रेन नंबर 13483-84 फरक्का एक्सप्रेस का विस्तार दिल्ली से बठिंडा तक स्वीकृत किया था, जिसका टोहाना में ठहराव कर दिया गया है।
विज्ञापन

टोहाना रेलवे स्टेशन पर ठहराव के चलते यात्री सप्ताह में चार दिन अयोध्या और सात दिन वाराणसी आ-जा सकेंगे। यह ट्रेन बठिंडा से चलकर जाखल, टोहाना होते हुए पश्चिम बंगाल में मालदा टाउन तक जाएगी। अभी ट्रेन नंबर 13413 फरक्का एक्सप्रेस से शाम सात बजकर 35 मिनट पर मालदा टाउन से चलकर भागलपुर, सुल्तानगंज, पटना, आरा, वाराणसी, श्रीकृष्णा नगर, लखनऊ, अयोध्या, उन्नाव, कानपुर, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली पहुंचती है, जो अब सोनीपत, गोहाना, जींद, नरवाना, टोहाना, जाखल व मानसा के रास्ते बठिंडा जाएगी। वहीं, ट्रेन नंबर 13414 रात पौने दस बजे दिल्ली से चलेगी, जो गाजियाबाद, हाथरस, फिरोजाबाद, अकबरगंज के रास्ते सुबह सात बजकर 20 मिनट पर मालदा टाउन पहुंचती है। वहीं, 13483 फरक्का एक्सप्रेस रात सात बजकर 35 मिनट पर मालदा टाउन से चलती हैं, जो सुबह चार बजकर 55 मिनट पर दिल्ली पहुंचती है। वहीं, ट्रेन नंबर 13484 रात नौ बजकर 40 मिनट पर दिल्ली से चलकर सुबह छह बजकर 50 मिनट पर मालदा टाउन पर पहुंचती है।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने मांग पूरी होने पर सांसद सुनीता दुग्गल का जताया आभार
दैनिक रेलयात्री वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान राजेश नागपाल, हरजीत सिंह ने बताया कि पिछले दिनों एसोसिएशन के सदस्यों ने मांग को लेकर सांसद सुनीता दुग्गल से मुलाकात की थी। अब रेलवे ने ट्रेन नंबर 13483-84 फरक्का एक्सप्रेस का टोहाना में ठहराव स्वीकृत कर दिया है, जिससे आमजन को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed