{"_id":"6786ae3269dbecfa1c0c25e4","slug":"notice-issued-to-two-shopkeepers-for-throwing-garbage-in-empty-space-in-huda-sector-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-127843-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: हुडा सेक्टर में खाली जगह पर कचरा फेंकने पर दो दुकानदारों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: हुडा सेक्टर में खाली जगह पर कचरा फेंकने पर दो दुकानदारों को नोटिस जारी
विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में पड़ा कबाड़
फतेहाबाद। हुडा सेक्टर तीन के व्यवसायिक क्षेत्र में खाली जगह पर फास्ट फूड दुकानदारों की ओर से कचरा फेंके जाने के मामले में नगर परिषद ने कार्रवाई की है। इस संबंध में नगर परिषद ने दो दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सोमवार को हुडा सेक्टर तीन में गाड़ियों के पासिंग स्थल पर जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई पहुंचे थे।
इस दौरान खुले में कचरे के ढेर मिले थे और मेडिकल वेस्ट भी मिला था। इसके चलते प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर परिषद अधिकारियों को मौके पर बुलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एक निजी अस्पताल को सोमवार को ही नोटिस जारी कर दिया था। इसके बाद मंगलवार को नगर परिषद ने संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। स्वच्छ भारत मिशन के सिटी इंचार्ज कुमार सौरभ ने बताया कि दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी है कि वह दुकानों पर डस्टबिन रखें और डोर टू डोर कचरा उठान के लिए आने वाली गाड़ियों में ही कचरा डालें। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो जुर्माना किया जा सकता है।
नगर परिषद में कबाड़ की बोली आज :
नगर परिषद में सफाई शाखा व कर्मचारी यूनियन के लिए कक्ष का निर्माण होना हैए लेकिन जिस जगह पर निर्माण कार्य होना है वहां नगर परिषद का कबाड़ रखा है। बुधवार को नगर परिषद खुली बोली करवाएगा। जो सबसे ज्यादा कीमत सामान की लगाएगा उसे नगर परिषद बेच देगा।