{"_id":"67379e3b885926a555024954","slug":"notice-issued-to-four-officials-including-two-mes-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-125054-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डिवाइडर निर्माण के धीमे काम और कई जगह टूटने पर दो एमई समेत चार अधिकारियों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डिवाइडर निर्माण के धीमे काम और कई जगह टूटने पर दो एमई समेत चार अधिकारियों को नोटिस जारी
Sat, 16 Nov 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 16 Nov 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के हिसार-सिरसा रोड पर डिवाइडर के निर्माण के दौरान निगरानी के लिए लापरवाही बरतने पर नगर परिषद प्रशासन ने दो एमई समेत चार अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। धुंध के चलते हादसे होने की आशंका के चलते जल्द से जल्द टूटे डिवाइडर को ठीक करवाने और मलबा उठाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
हिसार-सिरसा रोड पर डिवाइडर का निर्माण धीमी गति से होने, कई जगह से टूटने और सड़क पर मलबा पड़ा होने के चलते आ रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए नगर परिषद प्रशासन ने शुक्रवार को एमई पीपी चोपड़ा, सुनील लांबा, जेई राजेश भांभू और लोकेंद्र को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि निर्माण के दौरान डिवाइडर कई जगह से टूट रहा है और मलबा भी मुख्य रोड पर पड़ा है। टूटे डिवाइडर को ठीक करवाने और मलबा हटवाने के लिए कई बार निर्देश दिए गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसलिए काम तेजी से पूरा करवाया जाए और जो हिस्सा टूट रहा है उसे ठीक करवाया जाए।
ग्रिल लगाने का धीमा काम :
नगर परिषद ने डिवाइडर के निर्माण के लिए एजेंसी को ठेका दे रखा है। एजेंसी ने करीब 6 माह पहले काम शुरू किया था। निर्माण कार्य सिरसा रोड पर सेतिया पैलेस के सामने से लेकर हिसार रोड पर मताना मोड़ के सामने तक होना है। एजेंसी ने लघु सचिवालय तक पुराने डिवाइडर को तोड़ दिया, लेकिन निर्माण कार्य भूना मोड़ तक हुआ है और ग्रिल लगाने काम अभी एमसी कॉलोनी मोड़ के सामने तक पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग से एनओसी लेकर कर रहा है निर्माण :
हिसार-सिरसा रोड पर डिवाइडर के दोबारा निर्माण के लिए पिछले साल प्रक्रिया शुरू हुई थी। नगर परिषद प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग से एनओसी लेकर डिजाइन तैयार किया और एजेंसी को ठेका दे रखा है। करीब 2.18 करोड़ से निर्माण हो रहा है।
डिवाइडर के निर्माण के दौरान कई जगह पर मलबा सड़क पर पड़ा है और कई जगह कुछ हिस्सा टूटा हुआ है। धुंध शुरू हो चुकी है, ऐसे में कोई हादसा न हो और जल्द से जल्द काम पूरा करवाया जाए। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। - अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता