फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Notice has no effect, vaccination and ANC testing stopped, ambulances running without EMT

Fatehabad News: नोटिस का असर नहीं, टीकाकरण और एएनसी जांच बंद, बिना ईएमटी दौड़ रहीं एंबुलेंस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Notice has no effect, vaccination and ANC testing stopped, ambulances running without EMT
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल के बाद एनएचएम कर्मचारी धरना देकर प्रदर्शन करते हुए
फतेहाबाद। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत काम कर रहे कर्मचारियों ने मंगलवार को पांचवें दिन भी हड़ताल जारी रखी। स्वास्थ्य विभाग के दिए गए नोटिस का भी कर्मचारियों पर असर नहीं पड़ा। जिले में 333 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों को अधिकारियों ने मनाने का प्रयास किया लेकिन एक-दो कर्मचारियों को छोड़कर अन्य काम पर नहीं लौटे। कर्मचारियों की हड़ताल से टीकाकरण, गर्भवती की जांच प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

एंबुलेंस को एचकेआरएन के तहत लगे चालक संभाल रहे हैं। हालांकि 28 में से सिर्फ 9 एंबुलेंस ही चल रही है। जो कि बिना ईएमटी ही चल रही है। एनएचएम कर्मचारी सांझा मोर्चा की मंगलवार को भी एमडी एनएचएम के साथ वार्ता हुई लेकिन विफल रही। इसके चलते कर्मचारियों ने दो अगस्त तक जारी रखने का फैसला लिया है। बुधवार को कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे और विधायक दुड़ाराम को ज्ञापन देंगे। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विपिन शर्मा ने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों की मांग है कि एनएचएम कर्मचारियों को पॉलिसी बनाकर नियमित किया जाए। सेवा नियमों में रह गई त्रुटियों व वेतन विसंगतियों को ठीक करने के लिए संघ के साथ वार्ता करके उन्हें दूर किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत सीएचओ कैडर की एसओपी को लागू किया जाए। बॉड प्रथा को समाप्त किया जाए। एनएचएम में कार्यरत जिन-जिन कर्मचारियों पर ड्रेस कोड लागू किया गया है उन्हें वर्दी भत्ता, धुलाई भत्ता दिया जाए। कर्मियों को नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर समयावधि में बढ़ी हुई सीएल, ईएल व सीसीएल प्रदान की जाए और नियमित कर्मियों की तर्ज पर सभी एनएचएम कर्मचारियों को कैशलेस मेडिकल सुविधा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सिंग ऑफिसर करेंगी दो-दो घंटे हड़ताल
नर्सिंग ऑफिसर भी एक और दो अगस्त को दो-दो घंटे की हड़ताल पर रहेंगे। इनके हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ेगा। एनएचएम कर्मचारी भी हड़ताल पर है। ऐसे में दाखिल मरीजों पर असर पड़ेगा। नर्सिंग ऑफिसर ने पहले भी दो-दो घंटे की हड़ताल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed