{"_id":"6679bf055fd89961930f8354","slug":"notice-given-to-four-after-finding-dengue-larvae-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-118457-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डेंगू का लारवा मिलने पर चार को दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डेंगू का लारवा मिलने पर चार को दिया नोटिस
विज्ञापन
रतिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बढ़ती गर्मी को देखते हुए डेंगू व मलेरिया की रोकथाम को लेकर हेल्थ इंस्पेक्टर राजेश श्योकंद की अगुवाई में विशेष तौर पर पांच सदस्यों की टीम बनाई गई है। यह टीम घर-घर जाकर लार्वा की जांच कर रही है। हेल्थ इंस्पेक्टर राजेश श्योकंद ने बताया कि विभाग द्वारा डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के प्रति जागरूकता लाने और जांच करने को लेकर सनी, रजत, कमलेश, मंजू, कोमल सहित पांच सदस्यों की पांच टीमों को नियुक्त किया गया है।
यह टीम लोगों को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के प्रति जागरूक करेंगे और जमा हुए पानी में पैदा होने वाले लार्वा के बारे में जागरूक करेंगे। यह टीम लगातार क्षेत्र में छह महीने तक जागरूकता व जांच अभियान चलाएगी। प्रत्येक टीम के साथ एक आशा वर्कर भी मौजूद रहेगी। अभियान के चलते सोमवार को वार्ड नंबर एक और दो में घर-घर जाकर लारवा जांचा गया। इस दौरान करीब 100 घरों की जांच की गई, जिनमें चार घरों में कूलर व अन्य जगह पर लार्वा पाया गया। लार्वा को नष्ट करने के बाद घर मालिक को नोटिस भी दिया गया।
घरों में जमा पानी में फैलता है लारवा
राजेश श्योकंद ने बताया कि गर्मी के मौसम में डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। यह बीमारी हमारे घरों में रुके हुए पानी में होने वाले मच्छरों के लारवा से ही फैलती है। घरों में कूलर के पानी, गमलों, फ्रिज के आसपास व अन्य जगह रुके हुए पानी में सप्ताह भर के बाद बीमारियों के मच्छर पनपने लगते हैं, जो बाद में लार्वा का रूप लेकर डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया जैसी बीमारियों को फैलाते हैं। इस तरह का मच्छर मात्र दो फीट ऊंचा और 200 मीटर तक ही जा सकता है।