{"_id":"57702bf54f1c1b857d79ac50","slug":"not-returan-in-forgen-countery-woman-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा विदेशी बहू को, कागजात हुए पूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा विदेशी बहू को, कागजात हुए पूरे
फतेहादबाद ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
जाहना का वेरिफिकेशन कागज दिखाता उसका पति टीनू
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ससुराल छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा विदेशी बहू को, कागजात हुए पूरे
गांव समैण की बहू बनकर आई कजाकिस्तान की जाहना को अब सरकारी कागजों की कमी के चलते अपने पति एवं ससुराल को छोड़कर वापस नहीं जाना पड़ेगा। जाहना को अब कजाकिस्तान सरकार द्वारा भेजा गया शादी करने में सक्षम होने का प्रमाण पत्र मिल गया है। अब सोमवार को जाहना अपने पति टीनू के साथ अधिकारियों के समक्ष इस प्रमाणपत्र को रखेगी।
जाहना के पति समैण निवासी टीनू ने बताया कि 16 जून को तहसीलदार नवदीप नैन ने कजाकिस्तान की एबेंसी को पत्र लिखकर जाहना की शादी करने में सक्षम बारे प्रमाण पत्र के लिए ई-मेल की थी। इसका जबाव उन्हें मिल गया है, जिसे वह सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश करेंगे। इसके बाद अब प्रशासनिक समस्याओं के चलते वापस नहीं लौटना पडे़गा।
ज्ञात रहे कि टोहाना के गांव समैण निवासी टीनू ने फेसबुक पर हुई कजाकिस्तान की लड़की से दोस्ती के बाद शादी कर ली थी। गांव में आकर टीनू ने कजाकिस्तान की लड़की से हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मंदिर में शादी तो कर ली, लेकिन कानूनी प्रक्रिया आड़े आ गई। इसके लिए टीनू और जाहना को कोर्ट कचहरी के काफी चक्कर लगाने पड़े। लगभग दो सप्ताह के बाद टीनू और जाहना का मैरिज रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। जाहना की वेरिफिकेशन के लिए कजाकिस्तान एंबेसी को ई-मेल की गई थी, जिसने ईमेल का जवाब देकर जाहना की वेरिफिकेशन कर दी।
विज्ञापन
31 अगस्त तक न होती वेरिफिकेशन तो वापस लौटना पड़ता जाहना को
फिलहाल कजाकिसतान से विजिटिंग वीजा पर भारत और टोहाना आई कजाकिस्तान की जाहना का 31 अगस्त तक का वीजा लगा हुआ है। अगर 31 अगस्त तक उसे एबेंसी द्वारा यहां रहने के आदेश नहीं मिलते, तो उसे मजबूरन वापस अपने देश कजाकिस्तान भी जाना पड़ सकता था।