फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Not getting the benefit of complaint, dark on Bhattu Road for 15 days

शिकायत का नहीं मिल रहा फायदा, भट्टू रोड पर 15 दिन से अंधेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Not getting the benefit of complaint, dark on Bhattu Road for 15 days
भट्टू रोड पर खराब पड़ी लाइटें। - फोटो : Fatehabad
शहर में या फिर वार्ड में स्ट्रीट लाइट खराब होने पर नगर परिषद में शिकायत करने का कोई फायदा नहीं मिल रहा है। शिकायत करने के बाद भी स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं होगी। क्योंकि नगर परिषद ने 37 दिनों बाद भी स्ट्रीट लाइट मरम्मत का टेंडर जारी नहीं किया है। नगर परिषद कार्यालय की तरफ से जिला नगर आयुक्त कार्यालय के पास तीन बार प्रस्ताव भेजा गया लेकिन अनुमति नहीं मिली।
विज्ञापन

शहर के वार्डों में हालात ये हो गए हैं कि निर्वतमान पार्षद खुद स्ट्रीट लाइटें ठीक कर रहे हैं। यही नहीं नगर परिषद कार्यालय में स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण रोजाना पांच से सात शिकायतें आ रहीं हैं लेकिन नप के पास इन्हें ठीक करवाने के लिए कर्मचारी नहीं हैं। नगर परिषद की तरफ से शहर में 3600 स्ट्रीट लाइट लगी हुई हैं। वहीं शहर के भट्टू रोड पर डिवाइडर पर लगी लाइटें 15 दिनों से बंद हैं। हालात ये हैं कि भट्टू रोड पर अंधेरा छाया हुआ है। रोड पर करीब 160 लाइटें लगी हैं जो कि बंद हैं। इसके अलावा रतिया रोड, भूना रोड, हिसार-सिरसा रोड पर भी कई लाइटें खराब पड़ी हैं।
विज्ञापन

कंपनी के इंतजार में 4200 लाइटें
शहर में करीब 4200 नई लाइटें लगनी हैं। लेकिन करीब डेढ़ साल से नगर निकाय ने इस पर रोक लगा रखी है। नगर निकाय निदेशालय ने नगर परिषद को अपने स्तर पर स्ट्रीट लाइटें लगाने पर रोक लगा दी थी। मुख्यालय स्तर पर ही ठेका होगा और चयनित कंपनी लाइटें लगाएंगी। अभी तक कंपनी नहीं आईं हैं और न ही निदेशालय ने अपने स्तर पर लाइटें लगाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो फीसदी टैक्स दे रहे हैं फिर भी नहीं मिल रहा लाभ : मंच
नागरिक अधिकार मंच के संयोजक मोहनलाल नारंग, वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व पार्षद जसवंत कागड़ा, दुष्यंत शर्मा, राजीव सेतिया, संजीव गेरा, महेंद्र धारणिया, जसवीर भ्याना, पुष्पराज एडवोकेट, संदीप माहिया, राजपाल, बेगराज, संदीप जांगड़ा, पूर्व पार्षद शम्मी रत्ती, पूनमचंद रत्ती, देवीलाल एडवोकेट, राजीव अग्रवाल, सुशील बिश्नोई, बीएस सेठी का कहना है कि 30 जून को स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत व रखरखाव का ठेका समाप्त हो गया था, जिस पर ठेकेदार ने अपने कर्मचारी हटा लिए। अब शहर की करीब 250 स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी है। नगर परिषद प्रशासन इसकी कोई सुध नहीं ले रहा है। उपभोक्ता बिजली खपत का दो फीसदी म्यूनिसिपल काउंसिल टैक्स (एमसीटी) स्ट्रीट लाइट के बाबत बिजली निगम के मार्फत नगर परिषद को प्रतिमाह अदा करते हैं। ऐसे में नगर परिषद की जिम्मेदारी है कि स्ट्रीट लाइट की उचित व्यवस्था करें।
कोट
स्ट्रीट लाइट मरम्मत का टेंडर को लेकर प्रक्रिया चल रही है। इसको लेकर शुक्रवार को भी बैठक हुई है। उम्मीद है सोमवार को टेंडर लग जाएगा।
- अरविंद बाल्याण, ईओ, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed