फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Not be imposed on the jam bus

बस पास न बनने पर लगाया जाम

Thu, 24 Jul 2014 11:42 PM IST
fatehabad/ tohana
fatehabad/ tohana Updated Thu, 24 Jul 2014 11:42 PM IST
विज्ञापन
गांव समैन से हिसार के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के बस पास न बनाए जाने से खफा छात्रों ने गुरुवार सुबह 8 बजे बस स्टैंड के पास टोहाना-हिसार मार्ग जाम कर दिया। छात्रों के अनुसार रोडवेज विभाग उनका बस पास नहीं बना रहा है, जिस कारण उन्हें प्रतिदिन 100 रुपये से अधिक किराया देकर स्कूल-कॉलेज जाना पड़ता है। विभाग उन्हें एक साल से परेशान कर रहा  है। मगर अब वे विभाग की अनदेखी नहीं सहन करेंगे।
विज्ञापन

छात्रों का कहना है कि रोडवेज विभाग उन्हें यह कहकर पास नहीं बना रहा कि गांव समैन की हिसार से दूरी साठ किलोमीटर से अधिक है, विभाग केवल 60 किलोमीटर तक सफर करने वाले छात्रों को ही बस-पास देता है। रोडवेज विभाग द्वारा गांव समैन से हिसार पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के बस पास न बनाएं जाने से खफा दर्जनों छात्रों ने सुबह 8 बजे टोहाना-हिसार रोड को जाम कर दिया। गुस्साए छात्रों ने बस स्टैंड पर बैलगाड़ी व ईंटों से सड़क पर जाम लगा दिया। जाम लगाने के बाद छात्राें ने परिवहन विभाग व जीएम हिसार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गईं। छात्र बलिंद्र गिल, जयदीप, दीपू, अंकित, राकेश कुमार, सोमवीर, दीपक, मनदीप, कुलबीर सिंह ने बताया कि रोडवेज विभाग एक साल से उनकी अनदेखी कर रहा है।  जबकि छात्रों का तर्क है कि गांव समैन की हिसार से दूरी केवल 59 किलोमीटर है और विभाग गांव समैन से उकलाना होकर हिसार जाने वाले रूट की दूरी बता रहा है। छात्रों का कहना है कि गांव समैन से उकलाना बाईपास होकर जाने वाली बसों से यह दूरी केवल 59 किलोमीटर पड़ती है, जबकि विभाग सुरेवाला से उकलाना तक के 8 किलोमीटर इसमें जोड़कर बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे बाद खोला जाम
जाम लगने की सूचना मिलते ही टोहाना सदर के थाना प्रभारी प्रदीप श्योराण, एएसआई सत्यवान सिंह अपने दल-बल के साथ मौके पर पंहुचे। उन्होंने छात्रों को समझाया और आश्वासन दिया कि वह इस समस्या को दूर करने के लिए रोडवेज अधिकारियों से बातचीत करेंगे। छात्रों ने पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर लगभग दो घंटे बाद जाम खोल दिया। छात्रों का कहना है कि यदि दस दिनों के भीतरर उनकी समस्या का हल नहीं हुआ तो वह दोबारा सड़क जाम करेंगे। अगर जरू रत पड़ी तो भूख हड़ताल भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed