{"_id":"66e34ae11b529ef5110dc3d4","slug":"nominations-of-35-candidates-in-fatehabad-18-in-ratia-and-17-in-tohana-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-122268-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फतेहाबाद में 35, रतिया में 18 और टोहाना में 17 प्रत्याशियों के नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फतेहाबाद में 35, रतिया में 18 और टोहाना में 17 प्रत्याशियों के नामांकन
विज्ञापन
फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बलवान सिंह दौलतपुरिया अपना नामांकन पत्र एसडीएम
फतेहाबाद। जिले में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन 41 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। इनमें फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक 17, रतिया विधानसभा क्षेत्र से 13 और टोहाना विधानसभा क्षेत्र से आखिरी दिन 11 नामांकन आए हैं। अब फतेहाबाद हलके में कुल 35, टोहाना में 17 और रतिया में 18 प्रत्याशी नामांकन भर चुके हैं। इस तरह जिले में 70 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है। हालांकि, इनमें से राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के कवरिंग कैंडीडेट भी हैं। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। उसके बाद 16 सितंबर को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इस तरह चुनावी मैदान में कुल कितने प्रत्याशी बचेंगे, इसका फैसला 16 सितंबर की शाम तक होगा।
फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करवाने वालों में भाजपा के दुड़ाराम, उनकी पत्नी मलागरी देवी, कांग्रेस के बलवान सिंह दौलतपुरिया व उनकी पत्नी परमेश्वरी देवी, इनेलो से सुनैना चौटाला व उनके पति रविंद्र सिंह उर्फ रवि चौटाला, जननायक जनता पार्टी से गांव पीलीमंदोरी निवासी सुभाष चंद्र गोरछिया व सेक्टर 25 पंचकूला निवासी राजेश कुमार, आम आदमी पार्टी से गांव ठुईयां निवासी कमल बिसला व रवि बिसला, गांव ढाणी गोपाल निवासी विक्रमजीत ने मिशन एकता पार्टी, हंस कॉलोनी निवासी बंटी बारेठ ने पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के अतिरिक्त निर्दलीय में सिरसा निवासी गोबिंद कांडा, फतेहाबाद निवासी जिंदगी संस्था के अध्यक्ष हरदीप सिंह, फतेहाबाद निवासी अनिल ज्याणी, राजेंद्र कुमार, पन्नीवाला मोटा सिरसा निवासी रमन, भट्टू कलां निवासी जयबीर, गदली निवासी विश्वामित्र, गांव बोदीवाली निवासी मनदीप कुमार, आजाद नगर निवासी रेखा रानी शाक्य, बनावली माजरा निवासी सिमरजीत सिंह, मुसा अहली माजरा निवासी दलबारा सिंह, गांव ढाणी मिया खां निवासी विनोद कुमार, भूना निवासी ताहिर हुसैन, गांव बड़ोपल निवासी सुधीर तथा गांव भट्टू कलां निवासी संजय कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। कुछ प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी फाइल के तीन से चार सेट जमा करवाए हैं। इस कारण उनके नाम नामांकन भी तीन से चार माने जाएंगे।
रतिया विधानसभा क्षेत्र से 18 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
जिले की एकमात्र अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित रतिया विधानसभा क्षेत्र से कुल 18 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जगदीश चंद्र के अनुसार वीरवार को नामांकन के अंतिम दिन रतिया विधानसभा क्षेत्र से 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इससे पहले बुधवार तक पांच उम्मीदवार नामांकन भर चुके थे। रतिया से नामांकन करने वालों में भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल, कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह व कवरिंग उम्मीदवार उनकी पत्नी मनजीत कौर, आम आदमी पार्टी से मुख्तयार सिंह बाजीगर व चानन सिंह, जजपा से प्रत्याशी रमेश कुमार, इनेलो से प्रत्याशी रामस्वरूप रामा व राजकुमार ओड, बसपा से प्रत्याशी छिंद्रपाल व कवरिंग प्रत्याशी उनकी पत्नी रानी, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से गांव भोडियाखेड़ा निवासी सुरजीत सिंह, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया से बलविंद्र कुमार, आजाद उम्मीदवार के रूप में एनआरआई तेजपाल, गांव हिजरावा खुर्द की मंजू बाला बाजीगर, गांव बबनपुर से बीबो इंदौरा, गांव अलीपुर बरोटा से राजबीर, गांव फुलां निवासी सुरेंद्र कुमार, रतिया के वार्ड 12 निवासी राजकुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
विज्ञापन
टोहाना विधानसभा के लिए 17 प्रत्याशियों ने भरा फार्म
जिले की सबसे हॉट सीट टोहाना से 17 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल करवाया है। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम प्रतीक हुड्डा के अनुसार टोहाना में आखिरी दिन 11 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। टोहाना से भाजपा के देवेंद्र सिंह बबली व उनकी पत्नी सुनीता देवी, कांग्रेस से परमवीर सिंह व उनकी पत्नी मनदीप कौर, इनेलो प्रत्याशी कुनाल कर्ण सिंह व उनकी पत्नी ज्योतिका सिंह, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सुखविंदर सिंह व उनकी मनप्रीत कौर, जननायक जनता पार्टी प्रत्याशी हवा सिंह खोबड़ा, सीपीआई प्रत्याशी जगतार सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी गांव डूल्ट के सरपंच प्रतिनिधि सुखविंदर सिंह, टोहाना शहर के राम नगर निवासी रामेश्वर लाल, जाखल मंडी निवासी निखिल कुमार, गांव कन्हड़ी निवासी राय सिंह, गांव समैन निवासी कर्मबीर सिंह, गांव बिढाईखेड़ा निवासी धर्मपाल गिल, टोहाना शहर की ऑफिसर कॉलोनी निवासी नरेंद्र कुमार अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं।
जिले में तीनों विधानसभा क्षेत्रों से 70 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल करवाए हैं। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 16 सितंबर को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन दोपहर बाद 3 बजे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
-मनदीप कौर, जिला निर्वाचन अधिकारी, फतेहाबाद