फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Nodal officer again locked Baba Balaknath Dera and sealed it.

Fatehabad News: नोडल अधिकारी ने बाबा बालकनाथ डेरे पर फिर तालाबंदी कर सील किया

Sat, 21 Sep 2024 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 21 Sep 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer again locked Baba Balaknath Dera and sealed it.
ढाणी सांचला-भोजराज में विवादित धार्मिक स्थल पर सीलबंदी के बावजूद चोरी होने के बाद एकत्रित लोग। 
भूना। डेरा बाबा बालक नाथ ढाणी सांचला-भोजराज में विवादित धार्मिक स्थल पर धारा 145 के तहत की गई सीलबंदी के बावजूद चोरी करने के उद्देश्य से कई ताले तोड़ दिए गए। शनिवार को नोडल अधिकारी एवं टोहाना के तहसीलदार रमेश कौशिक के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ विवादित डेरे के अंदर प्रवेश करके निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण में डेरे के अंदर 33 तालों में से काफी की सांकल टूटी मिली जबकि चार ताले टूटे हुए मिले, जिन्हें पुन: सील किया गया। डेरे में चोरी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों के अनुसार प्रशासन ने अक्तूबर 2022 में बाबा बालक नाथ का डेरा विवादों के चलते धारा 145 के तहत सील किया था। मौके पर पुलिस गार्द भी लगाई गई थी। करीब चार महीने पहले डेरे पर तैनात पुलिसकर्मी को हटा लिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार तभी से डेरे के अंदर असामाजिक तत्व दीवार फांदकर चोरी को अंजाम दे रहे हैं। नोडल अधिकारी मौके पर कभी भी निरीक्षण करने नहीं आते। प्रशासनिक स्तर पर बड़ी लापरवाही के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि डेरे के अंदर क्या सामान चोरी हुआ है, उसका कोई भी आकलन नहीं किया गया और पुन: सील तोड़ी गए चारों कमरों को फिर से सील कर दिया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि डेरे पर पुलिस सुरक्षा भी तैनात होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
डेरे में चोरी की घटना को लेकर चौकीदार ने करवाई एफआईआर
गांव ढाणी सांचला के चौकीदार रमेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में मुकेश कुमार, अंकित व बिट्टू पर डेरे में चोरी करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने तुरंत मामले को गंभीरता से लिया और सब इंस्पेक्टर रामपाल खलेरी को बाबा बालक नाथ डेरे में भेजकर जांच करने और संबंधित तीनों युवकों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस ने शुक्रवार देर रात्रि को ढाणी सांचला में दबिश देकर तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने डेरे के अंदर से गैस सिलिंडर व इनवर्टर बैटरी चोरी करके ले जाने की बात को स्वीकार किया है। उन्होंने खुलासा किया कि डेरा के अंदर प्रशासनिक स्तर पर सील किए गए सभी तले टूटे हुए पड़े हैं। आरोपियों की बात सुनने के बाद नोडल अधिकारी एवं तहसीलदार रमेश कौशिक ने पुलिस की मौजूदगी में जांच की तो कई ताले टूटे हुए पाए गए। जिन्हें शनिवार को पुन: सील करने की कार्रवाई की गई।

-----------
:: विवादित बाबा बालकनाथ डेरे में चोरी की सूचना मिलते ही केस दर्ज करके जांच शुरू की। तीन युवकों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। शनिवार को नोडल अधिकारी की मौजूदगी में कमरों पर फिर से ताले उनको सील कर दिया है। तीनों आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
-दिनेश कुमार, प्रभारी, भूना पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed